Header advertisement

हमेशा से कर्मचारी विरोधी रही हैं भाजपा की नीतियां: विकास गोयल

हमेशा से कर्मचारी विरोधी रही हैं भाजपा की नीतियां: विकास गोयल

  • अस्थाई कर्मचारी नियमितीकरण का कर रहे इंतजार
  • भाजपा ने निगम में अपने 14 वर्ष के कुशासन में सफाई कर्मचारियों को बार-बार छला- विकास गोयल
  • 1998 में नियमित किए गए सफाई कर्मचारियों में से नियमितीकरण से छूटे हुए कुछ लोगों को ही 23 साल बाद पक्का किया गया है- विकास गोयल
  • भाजपा की एफ आर 17 को हटाए जाने की घोषणा से आज तक एक भी सफाई कर्मचारी को लाभ नहीं हुआ है- विकास गोयल

नई दिल्ली
उत्तर दिल्ली नगर निगम के आप नेता विपक्ष विकास गोयल ने भाजपा पार्टी द्वारा सफाई कर्मचारियों को तोहफा दिए जाने के नाम पर लेफ्ट आउट केस पक्के किए जाने तथा एफ आर 17 हटाए जाने के लिए किए गए कार्यक्रम को भाजपा नेताओं के घड़ियाली आंसू तथा ढकोसला बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निगम में अपने 14 वर्ष के कुशासन में सफाई कर्मचारियों को बार-बार छला है और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। भाजपा नेताओं द्वारा झूठ बोलकर बार बार सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तुड़वाई गई है और सफाई कर्मचारी आज भी वही खड़े हैं जहां 14 वर्ष पहले खड़े थे।
विकास गोयल ने बताया कि अभी वर्ष 1998 में नियमित किए गए सफाई कर्मचारियों में से नियमितीकरण से छूटे हुए कुछ लोगों को ही 23 साल बाद पक्का किया गया है, जबकि नियमित किए गए सफाई कर्मचारियों की संख्या से कहीं ज्यादा संख्या में अस्थाई कर्मचारी नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हैं।
विकास गोयल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने वर्ष 2017 तक नियुक्त हुए सभी अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने की बार बार घोषणा की थी। जबकि सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य विभागों में भी कार्य कर रहे हजारों की संख्या में अस्थाई कर्मचारी पिछले 18 सालों से अपने नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं।
विकास गोयल ने कहा कि भाजपा ने अपने निगम चुनाव घोषणा संकल्प पत्र 2017 में भी निगम में कार्यरत सभी अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था परंतु यह घोषणा भी भाजपा के निगम में भ्रष्टाचार और कुशासन के कारण झूठी साबित हुई है ।
नेता विपक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा एफ आर 17 को हटाए जाने की घोषणा इससे पहले भी कई बार की जा चुकी है, परंतु आज तक एक भी सफाई कर्मचारी को इसका लाभ नहीं पहुँचा है। भाजपा की नीतियां हमेशा से कर्मचारी विरोधी रही है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *