नई दिल्लीः एमसीडी पर काबिज़ भाजपा पर आम आदमी पार्टी ने 2500 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नुक्कड़ सभा करके इस घोटाले से जनता को अवगत करा रहे हैं। इसी क्रम में बीते रोज़ शाहीन बाग़ के चालीसा फुटा रोड स्थित आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने एक सभा का आयोजन किया। इस नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के ओखला विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी अब्दुल क़ादिर ने कहा कि एमसीडी में सत्तारूढ़ भाजपा ने 2500 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के चाल चरित्र चेहरे को पूरी तरह पहचान चुकी है।

सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री कर्मवीर गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट नीतियों के कारण जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से भाजपा एमसीडी पर काबिज है, और जनता की सेवा करने की बजाय अपनी जेब भर रही है। कर्मवीर गुर्जर ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियां और भ्रष्टाचार छिपाने के लिये सांप्रदायिक कार्ड खेलती है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के इस चेहरे को पहचान चुकी है।  

देश दुनिया की अहम खबरें अब सीधे आप के स्मार्टफोन पर TheHindNews Android App

इस मौहल्ला सभा को संबोधित करते हुए ओखला विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद जाबिर ने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी और भ्रष्ट नीतियों को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले एमसीडी के चुनाव में जनता भाजपा विपक्ष में बैठाकर सबक़ सिखाएगी। जाबिर ने कहा कि भाजपा इस देश के सामाजिक तानेबाने को तोड़ने की कोशिश में लगी हुई है। अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिये समाज में सांप्रदायिक ऐजेंडा चलाती है, और जनता की कमाई पर डाका डालते हुए 2500 करोड़ रुपये का घोटाला कर लेती है।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता अब्दुल ग़फ्फार ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां आम जनता की हितैषी हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं होता, लेकिन एमसीडी पर काबिज भाजपा लगातार जनता के पैसे पर डाका डाल रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here