ग़ाज़ियाबाद। नगर निगम वार्ड-95 के पार्षद विकास पुरुष मौहम्मद ज़ाकिर अली सैफी ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर महापौर एवं नगर आयुक्त को फिर से अवगत कराते हुए समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया है। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान न होने पर पार्षद ने अनिश्चितकालीन धरने की चेतवानी दी है।
स्थानीय निवासियों के साथ नगर निगम पहुँचे पार्षद ज़ाकिर अली सैफी ने महापौर आशा शर्मा एवम नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नाम लिखे पत्र में पार्षद ने कहा है कि मेरे वार्ड-95 में निर्माण विभाग, जलकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग के स्वीकृत कार्य पिछले काफी समय से रोके हुए हैं। वार्ड की काफी पुलिया टूटी हुई है व जगह-जगह गड्ढे हैं। उनकी मरम्मत नही करायी गयी है। कई स्वीकृत गलियों का निर्माण नहीं कराया गया है। स्वीकृत मरकज मस्जिद नाले का निर्माण नहीं कराया गया है। शहीद अशफाक उल्ला खां चौक (पी.ए.सी. चौक) का म्यूजिकल फाउन्टेन व सौंदर्यकरण नही कराया जा रहा है। वार्ड के विकास कार्यों की कई फाईल्स गायब की गयी है। जल-कल विभाग द्वारा 05 एचपी व 10 एचपी मिनी नलकूपों को ठीक/रिबोर नहीं कराया जा रहा है। वार्ड में केवल 02 ही 30 एचपी के नलकूप हैं। जिसमें से मदरसा नलकूप लगभग पिछले 08-10 माह से खराब हैं। जिसको ठीक नही किया जा रहा है। जिसके कारण क्षेत्र में पीने के पानी का गम्भीर संकट उत्पन्न हो गया है। क्षतिग्रस्त व टूटे हुए मैनहोलों का निर्माण, प्लास्टर नहीं कराया जा रहा है। सीवर सफाई नहीं हो रही है। जिसके कारण गंदगी गलियों व सड़कों पर बहती रहती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्ड के लगभ 20 से अधिक मृत, स्थानांतरित, सेवानिवृत, प्रोन्नत सफाईकर्मीयो के स्थान पर काफी वर्षों से सफाईकर्मी नियुक्त नही किए गए हैं। वार्ड में साफ-सफाई व नाले व नालियों की सफाई व्यवस्था खराब है। छोटी गलियों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ी/रिक्शा ना जाना। उद्यान विभाग से पौधे गमले नहीं लगाए गए हैं। वार्ड के मुख्य मार्गों व नालों से अतिक्रमण नही हटाया जा रहा है। नगर निगम में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश ना लगाना। कुछ भ्रष्ट अधिकारियो की जाँच कर कार्यवाही न करना आदि के बारे में बार-बार अनुरोध करने के उपरान्त भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है। जिससे जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और जनता में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है।
पार्षद मौहम्मद ज़ाकिर अली सैफी ने अंत में लिखा कि जल्द से जल्द समय रहते उक्त जनहित की समस्याओं का समाधान कराने के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को देने की कृपा करे, अन्यथा मैं मजबूर होकर अनिश्चितकालीन धरने के लिए बाध्य रहूँगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
इस दौरान नगर निगम कार्यालय में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव सिन्हा द्वारा जनता से गलत व्यवहार व धमकाने के विरोध में नगर आयुक्त ऑफिस में ही पार्षद मौ. जाकिर अली सैफी धरने पर बैठ गए। जिसके बाद सीटीओ ने जनता से माफी मांगते हुए पार्षद को आश्वासन दिया कि जल्दी सारी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
इस अवसर पर समीर, नसीर, कपिल शर्मा, सुनील अरोड़ा, साबिर, रमीज राजा,निक्की मलिक, हेमा कुमारी, सुमित्रा देवी, रितु वर्मा, गुड्डू खान, शहजाद अब्बासी, शहारुख कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
No Comments: