Header advertisement

महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव

महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय मानसून सत्र के बीच दिल्ली कांग्रेस के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा के बाहर महंगाई,भ्रष्टाचार, गन्दे पानी,डीटीसी घोटाले इत्यादि को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी को बौछार की।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने बताया कि भ्रष्टाचार, महंगाई, गंदा पानी, पेगासस जासूसी पर केजरीवाल की चुप्पी और केजरीवाल की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हज़ारों कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ आज दिल्ली विधानसभा का घेराव किया गया है। केजरीवाल मॉडल पूरी तरह फेल हो चुका है। कोविड काल में कुप्रबन्धन के कारण हज़ारों लोगों की जान चली गयी। ईमानदारी का दावा करने वाली केजरीवाल सरकार में करोड़ों का डीटीसी खरीद घोटाला हुआ। पेगासस जासूसी मामले पर भी केजरीवाल चुप्पी साधे हुए हैं। आज हम यहाँ प्रदर्शन कर रहे हैं तो हम पानी की बौछारें की जा रही हैं,जबकि दिल्लीवासियों को पीने के लिए पानी तक नही मिल रहा है।


प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था दिल्ली को सिंगापुर, पेरिस और लंदन बनाएंगे। लेकिन इन्होंने दिल्ली को दिल्ली ही नही रहने दिया। गन्दा पानी, बेरोज़गारी, महंगी सब्ज़ियाँ, महंगा पेट्रोल-डीजल सब दिल्ली में है। महिलाएं प्रदर्शन में मटका लेकर भी आई थीं। मटका लिए महिलाओं ने कहा कि केजरीवाल फ्री पानी देने की बात करते हैं। लेकिन वह गन्दा पानी दे रहे हैं। जिससे दिल्ली की जनता बीमार हो जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान भीड़ बेकाबू होने लगी तो दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें की।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *