Header advertisement

कांग्रेस वरिष्ट नेता शहजाद मलिक और मुकेश पाल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा आप का दामन, दिलीप पाण्डेय ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के कामकाज व विकासपूर्ण नीतियों से प्रभावित होकर दूसरे दलों के लोग लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे है। इस कड़ी में बुधवार को आम आदमी पार्टी के आईटीओ स्थित मुख्य कार्यालय में तिमारपुर विधायक दिलीप पाण्डेय और “आप” दिल्ली नगर निगम इंचार्ज दुर्गेश पाठक की उपस्थिति में कांग्रेस वरिष्ट नेता शहजाद मलिक और मुकेश पाल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

शहजाद मलिक तिमारपुर विधानसभा से कांग्रेस के माइनारिटी विंग के अध्यक्ष है। पिछले 15 सालों से इनका परिवार कांग्रेस में शामिल है। लगातार 35 वर्षों से सामाजिक व धार्मिक कार्यों से जुड़े है। वहीं मुकेश पाल करावल नगर से दिल्ली कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष है। सदर बाजार से दिल्ली कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष रह चुके है। पिछले 22 सालों से कांग्रेस में है। सामाजिक व धार्मिक कार्यों से जुड़े हुए है। सदभावना ट्रस्ट के अध्यक्ष भी है।

तिमारपुर विधायक दिलीप पाण्डेय ने आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनायें भी दी। उन्होंने कहा कि, आज आम आदमी पार्टी का जो कुनबा है उत्तर-पूर्वी लोकसभा की एक छोटी सी विधानसभा तिमारपुर में संगठन से कुछ साथी जुड़ने जा रहे है और मुझे पूरा भरोसा है कि इन साथियों के जुड़ने से ना सिर्फ यह कुनबा बड़ा होगा बल्कि मजबूत भी होगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार ने लगातार शिक्षा, स्वास्थ, बिजली, पानी के क्षेत्र में बेहतरीन काम करके आम आदमी जीवन बेहतर किया है। जो काम वजीराबाद और संगम विहार में 30 सालों में नहीं हुए उन कामों को आप होते हुए देखना शुरू कर चुके है।

वहीं आम आदमी पार्टी के दिल्ली नगर निगम इंचार्ज दुर्गेश पाठक ने कहा कि, आप सभी साथियों को जुड़ने से आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराने के लिए अपनी सारी ताकत लगा दी फिर आम आदमी पार्टी को रोक ना पायी। लेकिन दिल्ली को एक बेहतरीन राज्य बनाने को जो हमारा सपना है वह सपना तभी पूरा होगा जब नगर-निगम में आम आदमी पार्टी और दिल्ली का नागरिक जिम्मेदारी लेगा। उन्होंने कहा कि पूरी सभी को पता है कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार नगर-निगम के अंदर हो रहा है। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर से जुड़कर काम कर रहे है। यकीनन आप सभी साथी आगामी नगर निगम के चुनाव में एकजुट होकर काम करेगें।

तिमारपुर विधानसभा से कांग्रेस के माइनारिटी विंग के अध्यक्ष शहजाद मलिक ने कहा कि आज मेरे साथ जितने भी साथी जुड़े है सभी अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करते आ रहे है। इन सभी लोगों ने मुझे कहा कि यदि दिल्ली में विकास चाहिए तो अभी मौका है कि विकास करने वाली आम आदमी पार्टी के साथ जुड़कर काम किया जाये।

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए लोगों की सूची –

1.शहजाद मलिक – कांग्रेस के माइनारिटी विंग के अध्यक्ष, तिमारपुर विधानसभा

2.मुकेश पाल – अध्यक्ष दिल्ली कांग्रेस सेवा दल, करावल नगर

3.सोनु कुमार

4.पंडित जी

5.दुर्रेज

7.शफीउल्ला खान

8.मो. सलीम

9.जिशान खान

10.अफ्फाक बेग

11. इरफान खान

12.गुड्डू

13.एहसास

14.नदीम खान

15. नसीम खान

16.मो. आसीफ

17.          सलमान मलिक

18.अकबर अली

19.अनस नफीस

20. चौधरी सद्दाम

21. मो. शाहिद

22. राशिद अली

23.इरशाद मलिक

24. गफूर

25.इमरान

26. नफीस अहमद

27 सलीम पहलवान

28.हबीब उर रहमान

29.असलम

30.अजीम

31.निजाम

32.अंजुम

33.सईद

34.वसीम अहमद

35.नफीस

36.सलीम खां

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *