Header advertisement

देश के लिए मेरी जान भी हाज़िर है, पर मैं महत्वपूर्ण नहीं हूँ, देश महत्वपूर्ण है: अरविंद केजरीवाल

देश के लिए मेरी जान भी हाज़िर है, पर मैं महत्वपूर्ण नहीं हूँ, देश महत्वपूर्ण है: अरविंद केजरीवाल


नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कल हुए हमले पर पहली प्रतिक्रिया दी है। इस संबंध में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल मेरे घर पर हमला हुआ। इस तरह की गुंडागर्दी सही नहीं है। देश के लिए मेरी जान भी हाज़िर है, पर मैं महत्वपूर्ण नहीं हूँ। देश महत्वपूर्ण है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली और देश की सत्ताधारी पार्टी राजधानी के अंदर ऐसे गुंडागर्दी करेगी, तो युवाओं के अंदर क्या संदेश जाता है। इससे युवाओं में गंदा संदेश जाता है और इस तरह से देश की तरक्की नहीं हो सकती। हमें अगर देश को 21वीं सदी का भारत बनाना है, तो प्यार और मोहब्बत से मिलकर सभी लोग काम करेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कल उनके आवास पर किए गए हमले को लेकर काफी आहत हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस तरह की गुंडागर्दी को देश की तरक्की में बांधक बताया। आईपी डिपो में गुरुवार को आयोजित एक समारोह के दौरान आवास पर हुए हमले के संबंध में मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल महत्वपूर्ण नहीं है। मैं बहुत छोटा आदमी हूँ। इस देश का एक आम नागरिक हूँ। देश के लिए मेरी जान भी हाजिर है। लेकिन मेरे को यह लगता है कि इस तरह की गुंडागर्दी से देश आगे नहीं बढ़ने वाला है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें अगर देश को आगे लेकर जाना है और 21वीं सदी का भारत बनाना है, तो प्यार और मोहब्बत से मिलकर सभी लोग काम करेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा। गंदी राजनीति करके, आपस में लड़कर, झगड़कर, मारपीट और गुंडागर्दी करके हमने देश के 75 साल खराब कर दिए। अब अगर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और देश की सत्ताधारी पार्टी राजधानी के अंदर ऐसे गुंडागर्दी करेगी, तो युवाओं के अंदर क्या संदेश जाता है। एक आम युवा क्या सोचेगा। वो सोचेगा कि यही सही होता होगा। इससे युवाओं में गंदा संदेश जाता है और इस तरह से देश की तरक्की नहीं हो सकती।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *