Header advertisement

जामिया के 21 शोधकर्ता स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की शीर्ष 2% वैज्ञानिक सूची में शामिल

जामिया के 21 शोधकर्ता स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की शीर्ष 2% वैज्ञानिक सूची में शामिल

नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) के लिए बहुत गर्व की बात है कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए ने संस्थान के 21 शोधकर्ताओं को दुनिया भर के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया है। विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय द्वारा कुछ दिन पहले जारी की गई सूची, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रख्यात प्रोफेसर प्रो. जॉन आयोनिडिस के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा तैयार और एल्सेवियर बी.वी. द्वारा प्रकाशित की गई थी। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने टॉप-साइटेड वैज्ञानिकों का एक डेटाबेस बनाया है जो साइटेशन, एच-इंडेक्स, सह-लेखन समायोजित एचएम-इंडेक्स, विभिन्न लेखक पोज़िशन्स में पेपर के साइटेशन और एक कम्पोज़िट इंडिकेटर (सी-स्कोर) पर मानकीकृत जानकारी प्रदान करता है। वे करियर-लॉन्ग और सिंगल रीसेंट  ईयर इम्पेक्ट के लिए अलग-अलग डेटा प्रदर्शित करते हैं। करियर-लॉन्ग डेटा को 2021 के अंत तक अपडेट किया गया, और सिंगल रीसेंट ईयर कैलेंडर वर्ष 2021 के दौरान प्राप्त साइटेशन से संबंधित है। चयन सब-फील्ड में 2% या उससे अधिक के प्रतिशत रैंक पर आधारित होता है। उन्होंने वैज्ञानिकों को 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 176 सब-फील्ड में वर्गीकृत किया।
जामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने कहा यह जामिया में किए जा रहे अनुसंधान के उच्च स्तर की स्वीकृति है। यह मान्यता विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता के ग्लोबल मैप पर दर्शाती है और यह संस्थान के लिए बहुत गर्व की बात है।
भारत के लगभग तीन हजार शोधकर्ताओं को सूची में स्थान मिला जो वैश्विक शोध मंच पर देश के लाभकारी प्रभाव का प्रतिनिधित्व करता है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दो अलग-अलग सूचियां जारी कीं। पहली प्रतिष्ठित सूची करियर पर आधारित है जिसमें 07 जेएमआई प्रोफेसरों ने अपना स्थान बनाया। वर्ष 2021 की दूसरी सूची में जामिया के 21 वैज्ञानिक हैं।
जामिया से प्रो. इमरान अली, प्रो. सुशांत जी. घोष, प्रो. तौकीर अहमद, प्रो. शरीफ़ अहमद और प्रो तारिकुल इस्लाम को दोनों प्रतिष्ठित सूचियों (कैरियर-लॉन्ग और सिंगल ईयर 2021) में जगह मिली।
जबकि 2021 में शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में, प्रोफेसर आबिद हलीम, प्रोफेसर हसीब अहसन, प्रोफेसर मोहम्मद जावेद, प्रोफेसर अतीकुर रहमान, प्रोफेसर रफीक अहमद, डॉ इम्तियाज़ हसन, प्रोफेसर शर्फ इलाही सिद्दीकी, प्रोफेसर सैफ अली चौधरी, प्रोफेसर तबरेज़ आलम खान, डॉ मुशीर अहमद, डॉ खालिद रजा, डॉ अरशद नूर सिद्दीकी, प्रोफेसर फकीर मोहम्मद, डॉ उफाना रियाज, डॉ एहतेशमुल हक और डॉ राणा तबस्सुम को शामिल किया गया है।
प्रोफेसर अंकन सेन और प्रो आमिर आज़म केवल करियर के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में हैं।
100,000 से अधिक शीर्ष वैज्ञानिकों का सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटाबेस विभिन्न लेखक पोजीशंस और एक समग्र संकेतक में उद्धरणों, एच-इंडेक्स और उद्धरणों पर मानकीकृत जानकारी प्रदान करता है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *