Header advertisement

सामाजिक संस्था MEEM कर रही है महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद

सामाजिक संस्था MEEM कर रही है महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद

महाराष्ट्र में बाढ़ और भारी बारिश से लगातार तबाही मची है। कई इलाके पूरी तरह डूब गए हैं। सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। दिल्ली की सामाजिक संस्था Movement For Education & Empoerment For Masses (MEEM) बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सांघली महाराष्ट्र पहुँच कर लोगों की मदद कर रही है। संस्था के अध्यक्ष सैयद फरमान अहमद ने बताया कि- हालात बहुत खराब हैं, हज़ारों लोग फंसे हुए है, पानी अभी भी बहुत चढ़ा हुआ है। लोग खाने-पीने के लिए तरस रहें हैं। MEEM टीम के वालंटियर्स राशिद मलिक के नेतृत्व में महाराष्ट्र के सांघली जिले में बाढ़ राहत बचाव कार्य एवं जरूरतमंदों में राशन वितरण का काम लगातार कर रहे हैं। फरमान अहमद ने आगे बताया कि टीम के सदस्य भारी बारिश और बाढ़ की चुनौतियों से जूझते हुए अपने मिशन में लगे हुए है। टीम के सदस्य जरूरतमंदों तक पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली से महारष्ट्र गई MEEM टीम में राशिद मलिक के अलावा शान मलिक, मो. अलीम, मो. फहीम पूरे जी जान से खिदमत के काम में लगे हुए हैं। टीम को स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।


आपको बता दें कि सामाजिक संस्था MEEM देश भर में मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा-प्रबंधन के क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से लगातार काम कर रही है। स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से लोगो को रोजगार से जोड़ने का भी सराहनीय काम संस्था निरंतर कर रही है। सामाजिक जागरूकता के लिए समय-समय पर प्रोग्राम आयोजित किये जाते हैं।


संस्था के महासचिव Adv. मोहसिन अल्वी ने हमें बताया कि- MEEM टीम 2017 में बिहार बाढ़, 2018 में केरल बाढ़ के दौरान राहत बचाव का काम कर चुकी है। संस्था के सदस्य वालंटियर के रूप में निःशुल्क मदद के लिए हर वक़्त तैयार रहते है। हमारी टीम में कोई भी सदस्य मासिक या अन्य किसी भत्ते पर नियुक्त नहीं है, पूर्ण रूप से समाज के लिए तन-मन-धन से लगा हुआ है। हम लोगों की कोशिश जल्द से जल्द महारष्ट्र में और टीम भेजने की है जिससे राहत-बचाव का काम तेज़ गति से चलाया जा सके।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *