Header advertisement

बिहार की मिट्टी से निकले संदीप किशोर बने NSUI सोशल मीडिया उपाध्यक्ष

बिहार की मिट्टी से निकले संदीप किशोर बने NSUI सोशल मीडिया उपाध्यक्ष


नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की सोशल मीडिया टीम में एक नई जिम्मेदारी बिहार के औरंगाबाद निवासी संदीप किशोर को सौंपी गई है। इस संबंध में छात्र संगठन ने एक सूची जारी की है।


बता दें कि संदीप का सफर कॉलेज कैम्पस, जिला स्तर से आज राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच गया है, और राष्ट्रीय कन्वेनर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। NSUI के राष्ट्रीय कार्यालय से जारी किए गए पत्र में संदीप किशोर को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें उन्हें सोशल मीडिया का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
संदीप किशोर बिहार के एक छोटे से कस्बे से सामान्य परिवार से आते हैं, और स्कूल के समय से जनसेवा की भावना रखने वाला ये युवा लगातार बिहार और झारखंड में युवाओं एवं छात्रों के हित में लड़ाई लड़ते रहे हैं और उनकी आवाजों को उठाते रहे हैं। इसके लिए वह कई बार डिटेन हुए लेकिन संदीप ने छात्रों लड़ाई लड़नी नहीं छोड़ी।
संदीप किशोर पिछले कई सालों से औरंगाबाद जिले में रहकर अपनी शिक्षा को ग्रहण कर रहे हैं। संगठन द्वारा उन्हें दी गई जिम्मेदारी पर संदीप किशोर ने कहा कि संगठन ने मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उसपर पूर्ण रूप से खरा उतरूंगा और अपनी जिम्मेदारी पूर्णरूप से निर्वहन करुंगा। राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने पर संदीप किशोर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, NSUI के सोशल मीडिया चेयरमैन आदित्य भगत, NSUI सोशल मीडिया इंचार्ज हर्ष बिसारिया एवं आयुष शर्मा का आभार जताया है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *