Header advertisement

धरने पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों को मिला भाकियू असली (अराजनैतिक) का समर्थन

धरने पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों को मिला भाकियू असली (अराजनैतिक) का समर्थन

दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन असली (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य चौधरी हरपाल सिंह (बिलारी) जंतर-मंतर पहुंचे। उनके साथ भारतीय किसान यूनियन असली (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण अपने दल के साथ पहुंचे। उन्होंने जंतर मंतर पर कुश्ती फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों को समर्थन दिया। भारतीय किसान यूनियन असली (अराजनैतिक)के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि अगर आप अपने देश से प्यार करते हैं तो इन बेटियों के समर्थन में किसी भी तरह से आगे आएं और छुट्टी लेकर जंतर मंतर पर पहुंचे।
हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने देश और प्रदेश के कुश्ती खिलाड़ियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस को तुरंत प्रभाव से कुश्ती फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करना चाहिए।

महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप, सुप्रीम कोर्ट  के दखल से पोस्को मे एफआईआर के बावजूद अपराधी 4 दिन बाद तक आजाद है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अपने ट्वीटर हैंडल में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए सवालिया शकल में निशाना साधा कि ना गिरफ्तारी है और न कोई कार्यवाही, क्यों….? देश में न्याय की उम्मीद को ज़िंदा रखना ज़रूरी है, इसीलिये आज देश को इन बेटियों के साथ खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ियों का दुर्भाग्य है कि पहले तो इन्हें एक एफआईआर दर्ज करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब दिल्ली पुलिस कुश्ती खिलाड़ियों को परेशान कर धरना स्थल से खदेड़ना चाहती है। फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी होने तक भारतीय किसान यूनियन असली (अराजनैतिक) खिलाड़ियों के साथ है। उन्हें किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन असली (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने कहा कि कुश्ती खिलाड़ी देश के लिए मेडल लाने का काम करते हैं, ये देश का नाम विश्व में रोशन करते हैं। ये किसी एक प्रदेश के नहीं हैं। इनका न्याय की मांग को लेकर जंतर मंतर पर बैठना दिखाता है कि बीजेपी सरकार महिला विरोधी के साथ न्याय विरोधी भी है। उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस खिलाड़ियों को परेशान कर खदेड़ना चाहती है। खिलाड़ियों पर बेवजह दबाव बनाया जा रहा है। हरियाणा का नाम पूरे विश्व में रोशन करने वाले खिलाड़ी आज जंतर मंतर पर हैं।
उन्होंने राष्ट्रीयमंत्री खट्टर पर भी सवाल खड़े किए और उनको मूक दर्शक कहा है। राष्ट्रीयमंत्री खट्टर कहां हैं? वे खिलाड़ियों के समर्थन में आगे क्यों नहीं आए? जब खिलाड़ी मेडल लेकर आते हैं तो राष्ट्रीयमंत्री सबसे आगे होते हैं, अब जब प्रदेश के खिलाड़ियों को उनकी जरूरत है तो वे सामने नहीं आ रहे हैं। जब कहीं सुनवाई ना हो तो जंतर-मंतर आना पड़ता है। जंतर-मंतर आखिरी जगह होती है, ये आमूल चूल परिवर्तन की लड़ाई है। इसका असर नए उभरते हुए खिलाड़ियों पर भी पड़ेगा। अबकी बार लड़ाई आर पार की है। वरिष्ठ नेता चित्रा सरवारा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन असली (अराजनैतिक) खिलाड़ियों के साथ है। बृजभूषण शरण सिंह ने गुरु शिष्य के रिश्तों की मर्यादा को खत्म करने का काम किया है। खिलाड़ियों को न्याय मिलने तक हम साथ हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *