Header advertisement

अपशकुनी लोगों को प्रदेश से खदेड़ कर भगाओ: संजय सिंह

अपशकुनी लोगों को प्रदेश से खदेड़ कर भगाओ: संजय सिंह

शमशाद रज़ा अंसारी
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। एक जनसभा को सम्बोधित करते हुये संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को अपशकुनी तक कह दिया। उन्होंने कहा चुनाव प्रचार में अरविंद केजरीवाल पूछते हैं “स्कूल चाहिये कि नही” योगी जी पूछते हैं “शमशान चाहिए कि नही” अपशकुनी लोगों से प्रदेश को बचाओ-भाजपा को चुनाव में हराओ। यूपी को शमशान नही स्कूल और अस्पताल बनाने वाली पार्टी चाहिये।

संजय सिंह ने कहा केजरीवाल पूछते हैं आपको फ्री बिजली चाहिए कि नही चाहिए, बच्चों के लिए अच्छे स्कूल चाहिएं कि नही चाहिएं, अच्छे अस्पताल चाहिएं कि नही चाहिएं, निःशुल्क चिकित्सा चाहिए कि नही चाहिए। लेकिन जब भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रचार करती है तो आपको याद होगा पिछले चुनाव में क्या कहा था।
नरेंद्र मोदी तथा भाजपाइयों ने कभी नही कहा कि अस्पताल,फ्री बिजली और स्कूल चाहिएं कि नही चाहिएं। वो कहते थे “हर गाँव में श्मशान होना चाहिए” आप बताओ ये शकुन की बात है या अपशकुन की बात है।
संजय सिंह ने कहा श्मशान के बारे में भी क्या कोई पूछता है।
भाजपा को अपशकुनी बताते हुये संजय सिंह ने कहा अपशकुनी लोगों को इस बार प्रदेश से खदेड़ कर भगाना है। उत्तर प्रदेश में बच्चों के लिए अच्छे स्कूल, 300 यूनिट फ्री बिजली तथा निःशुल्क चिकित्सा देने वाली आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाना है। हमको श्मशान वाली पार्टी नही चाहिए। हमको अस्पताल और बनाने वाली पार्टी चाहिए।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *