Header advertisement

आम आदमी पार्टी पूर्वांचल विंग द्वारा गाजियाबाद में लगाये गये 21 पेड़

आम आदमी पार्टी पूर्वांचल विंग द्वारा गाजियाबाद में लगाये गये 21 पेड़

ग़ाज़ियाबाद
विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार सुबह 9:00 बजे लोनी विधानसभा एवं 4:00 बजे साहिबाबाद विधानसभा के अलग-अलग विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण का किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित विंग के प्रदेश महासचिव पंकज झा ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक बड़ा कदम बताया। जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने पर्यावरण की होती खराब हालात को देखकर चिंता जाहिर की। साथ ही सभी लोगों और सरकार से पर्यावरण पर कार्य करने के लिए आग्रह किया।


इस मौके पर यूथ विंग की प्रदेश सचिव प्रियंका सिंह गगन ने इस कार्यक्रम में भाग ले रही महिलाओं का आभार व्यक्त किया। साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष अजीत शर्मा ने पर्यावरण को बचाने के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाने की बात की। कार्यक्रम में भाग ले रही महिलाओं ने तमाम समस्याओं के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकारों को दोषी बताया।
देश में पर्यावरण पर गंगा की सफाई पर कार्य करने हेतु जोर देते हुए सभी वक्ताओं ने अपनी बात रखी एवं सभी मुद्दों पर केंद्र और प्रदेश की सरकार को विफल बताया। लोनी विधानसभा अध्यक्ष एवम साहिबाबाद विधान सभा अध्यक्षों ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कोरोना महामारी में लोगो की जीवन अस्त व्यस्त होने का जिम्मेदार ठहराया।


वार्ड 70 अध्यक्ष ने महंगाई के मुद्दे को उठाते हुए बताया की अब घर चलाना मुस्किल हो गया है।
इस मौके पर सत्यानंद पांडे, जगदीप तिवारी, राजेश कुमार ठाकुर, अमन सिंह ठाकुर, राजेश चंद्र शर्मा, राज किशोर पांडे, दीपू कुमार, राम जी, नीरज सिंह, शिव चंद्र मिश्रा एवं मुख्य रूप से आमंत्रित सदस्य कुलदीप शर्मा जी सहित सभी साथियों का जिला उपाध्यक्ष नीरज जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *