Header advertisement

कांग्रेस रिसर्च विभाग के प्रदेश महासचिव बने अजय प्रताप सिंह

कांग्रेस रिसर्च विभाग के प्रदेश महासचिव बने अजय प्रताप सिंह

बुलन्दशहर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के रिसर्च विभाग के चेयरमैन गौरव कपूर ने प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अनुमोदन के बाद रिसर्च विभाग की प्रदेश कमेटी की घोषणा की है। कमेटी में एक उपाध्यक्ष, पाँच महासचिव तथा पन्द्रह सचिव बनाये गये हैं। अजय प्रताप सिंह को प्रदेश महासचिव बनाया है। ठाकुर अजय प्रताप सिंह बुलन्दशहर जिले की स्याना तहसील के निवासी हैं। महासचिव बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय प्रताप को बधाई दी है।
इस अवसर पर नवनियुक्त महासचिव अजय प्रताप सिंह ने हिन्द न्यूज़ से बातचीत करते हुये कहा कि महासचिव की ज़िम्मेदारी देने पर मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, रिसर्च विभाग के चेयरमैन गौरव कपूर को धन्यवाद देता हूँ। मेरा प्रयास रहेगा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करे। देश प्रदेश के निवासी भाजपा सरकार से तंग आ चुके हैं। भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी की सरकार है। वर्तमान में कांग्रेस ही भाजपा की ग़लत नीतियों के विरुद्ध सड़क पर उतर कर लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस ने राजनीति नही,देशसेवा की है। बेकाबू महंगाई से परेशान जनता कांग्रेस के शासन को याद कर रही है। यही कारण है कि आज हर तरफ़ कांग्रेस की ओर रुझान बढ़ रहा है। मैं कोशिश करूँगा कि जनता का यह रुझान वोटों में तब्दील हो जाये।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *