Header advertisement

कृषि बिल के विरुद्ध केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबजी करते हुए किसान दिल्ली की ओर रवाना

कृषि बिल के विरोध में केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबजी करते हुए किसान दिल्ली की ओर रवाना

रामपुर(मो. शाह नबी)
“तीनों कृषि कानून रद्द करो” नारे की गूंज के बीच किसानों का जत्था शुक्रवार को रामपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो हुआ। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसान गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल के लिए कई दिन से तैयारी कर रहे थे। दिल्ली जाने के लिए किसान शुक्रवार को कोयला टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। किसानों ने पहले टोल प्लाजा पर चल रहे आंदोलन में भागीदारी की। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हसीब अहमद और बिलासपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह के नेतृत्व में चार पहिया वाहनों से किसानों का जत्था दिल्ली रवाना हो गया। किसानों ने “तीनों कानून रद्द करो” के नारे लगाए रास्ते में जगह-जगह किसानों का स्वागत करते हुये उन्हें ठंडा पानी और शरबत भी पिलाया गया।


हसीब अहमद ने कहा कि जब तक तीनों कानून वापस नहीं होते उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। वक्त आने पर दोनों सरकारों को किसानों की ताकत का एहसास दिलाया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट होने की अपील की।


मोगा दाना-पानी ढाबा पर शरबत और चने का सेवन करने के बाद गोपी अटवाल, तिजेंद्र विर्क, सुखविंदर सिंह हुंदल, जंगीर सिंह, सुखविंदर सिंह चीमा, वीरेंद्र सिंह सिद्धू, सिद्धा नेताजी, ठाकुर अजीत सिंह, मुस्तकीम, अमृतपाल, भिंडर लखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, ज्ञानी सिंह, अमरजीत सिंह, प्रधान राहत, सुभाष चंद शर्मा, अमीर अहमद, महेश पाल सिंह, अनूप सिंह, डांसिंग मुराद अली, नासिर घोसी, इकबाल सिंह, हरभजन सिंह, मोनी गुरविंदर सिंह, ज्ञानी सिंह, बग्गा सिंह, पाल सिंह, सिमरन कौर, जस्सा सिंह, जोगिंदर सिंह, बाबा अनुप सिंह वीर,शमशेर सिंह शेरा, वीरेंद्र गोयल, उज्जवल दीदार सिंह, सुल्तान सिंह,बलवंत सिंह सहित हज़ारों किसान ग़ाज़ीपुर दिल्ली के लिए रवाना हुये।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *