नई दिल्ली
दिल्ली में कोरोना महामारी के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। दिल्ली में बीते दिन भी 23 हजार के करीब कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना ने मुख्यमंत्री आवास में भी दस्तक दे दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद क्वारनटीन में चले गए हैं।
अरविंद केजरीवाल को पिछले साल जून में भी कोरोना से संबंधित कुछ शिकायतें हुई थीं, लेकिन तब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
आपको बता दें कि दिल्ली की मौजूदा स्थिति के बीच अरविंद केजरीवाल लगातार एक्टिव थे। वह बैठकों के साथ कई जगहों का दौरा भी कर रहे थे।
No Comments: