रामपुर(मो. शाह नबी)
प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसके कारण कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं तथा इंसान भी कई प्रकार की गंभीर बिमारियों का शिकार भी हो रहे हैं। पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० सुल्तान मोहम्मद खान ने कोरोना काल में सबको सुरक्षित रहने, मास्क पहनने तथा उचित दूरी बनाने का आह्वान किया।
कुलपति ने कहा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखें तथा आसपास सफाई रखें। हमें ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाना चाहिएं, ताकि वह हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखें।आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें अपना पर्यावरण सुरक्षित रखना चाहिए।
इस अवसर पर आलमगीर खान, अकरम, मोहम्मद साइम आदि उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की और से की गई थी। पर्यावरण दिवस की शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम से हुई थी। इसी दिन यहां पर दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत की ओर से तात्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भाग लिया था।
No Comments: