Header advertisement

दिल्ली सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए दूसरी क़िस्त में जारी किए 46.1 करोड़

दिल्ली सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए दूसरी क़िस्त में जारी किए 46.1 करोड़

  • अबतक लगभग 2 लाख श्रमिकों को मिली 100 करोड़ की सहायता राशि
  • दिहाड़ी और निर्माण कार्यो में लगे श्रमिकों के लिए सभी जिलों में फ़ूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित
  • दिल्ली में कुल 2.11 लाख निर्माण श्रमिकों को मिलेगी 5-5 हज़ार रुपयों की सहायता राशि

नई दिल्ली 25 अप्रैल
दिल्ली सरकार ने राजधानी के निर्माण कार्य पंजीकृत श्रमिकों को 5-5 हज़ार रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गयी है। सरकार की ओर से कुल 2,10,684 निर्माण श्रमिकों को ये राशि प्रदान की जाएगी। सरकार की ओर से अबतक लगभग 2 लाख श्रमिकों के बैंक खातों में 100 करोड़ रुपयों की सहायता राशि दी जा चुकी है। बाकी लगभग 11 हज़ार श्रमिकों को भी आने वाले दिनों में ये सहायता राशि भेज दी जाएगी।
दिल्ली सरकार द्वारा प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण कार्यो में लगे श्रमिकों की अन्य ज़रूरतों के पूरा करने के लिए दिल्ली के सभी जिलों में कई स्कूलों और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 150 से अधिक फ़ूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर भी शुरू कर दिए है।
दिल्ली सरकार ने कोरोना संकट के समय में प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण श्रमिकों की सहायता के लिए हमेशा तैयात है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी श्रमिकों और प्रवासियों से अपील की है कि वो दिल्ली न छोड़े क्योंकि दिल्ली सरकार उनके लिए सभी प्रकार की सहायता सुनिश्चित कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिल्ली में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संख्या करीब 55 हज़ार थी, इन्हें पिछले वर्ष भी लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से 5-5 हज़ार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई थी। इस सरकार द्वारा मेगा रेजिस्ट्रेशन ड्राइव चलाने के बाद बड़ी संख्या में श्रमिकों का पंजीकरण हुआ। दिल्ली में फिलहाल 1 लाख 72 हज़ार पंजीकृत निर्माण श्रमिक है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *