Header advertisement

पति ने की पत्नी की गोली मार कर हत्या, वारदात सीसीटीवी में क़ैद

पति ने की पत्नी की गोली मार कर हत्या, वारदात सीसीटीवी में क़ैद

शमशाद रज़ा अंसारी

नई दिल्ली
दिल्ली में लॉकडाउन के बीच सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के हजरत निजामुद्दीन इलाके में सरेआम आठ महीने की गर्भवती महिला और एक युवक को गोली मार दी गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना में महिला की मौत हो गई तो वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस केस में मृतका के पति वसीम को को गिरफ़्तार कर लिया है।
डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक आरपी मीणा ने बताया 1 साल पहले ही शाइना की शादी वसीम से हुई थी। शाइना शादी के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़ी गई और उसे जेल भेज दिया गया। इस दौरान वसीम की दोस्ती शाइना की बड़ी बहन के साथ हो गई और और दोनों साथ रहने लगे।
मृतका साइना 24 अप्रैल को ही एनडीपीएस केस में प्रेग्नेंसी ग्राउंड पर जमानत पर बाहर आई थी। वह आठ महीने की गर्भवती थी।
बेल मिलने के बाद जब शाइना जेल से छूट कर बाहर आई तो वह शाइना से मिलने नहीं गया। इस दौरान शाइना को वसीम और उसकी बहन के रिश्ते के बारे में भी पता लग गया। इसी बात पर शाइना और वसीम का झगड़ा भी हुआ था। मंगलवार की सुबह निजामुद्दीन इलाके में दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था।
तभी अचानक से वसीम ने पिस्टल निकाली और एक के बाद एक चार गोली अपनी प्रेगनेंट पत्नी को मार दीं। वसीम ने साथ में खड़े एक शख्स को भी एक गोली मार दी।
दोनों घायलों को अचेत हालत में अस्पताल ले जाया गया। सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल साइना को मृत घोषित कर दिया। घायल शहादत का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली। जिसमें पूरी वारदात साफ नजर आई। फुटेज में दिखाई देता है कि एक महिला कुर्सी पर बैठी है। उसके बगल में एक लड़का खड़ा है। जबकि आरोपी महिला के सामने खड़ा है। तभी आरोपी पीछे की जेब से पिस्टल निकाल कर महिला और लड़के को गोली मार देता है। दोनों जमींन पर घायल होकर वहीं गिर जाते हैं। आरोपी महिला को कई गोली मारता है, हवा में फायर करता है और लोगों को पिस्टल दिखा डराता है। कुछ देर वहीं मौके पर खड़े होने के बाद आरोपी पैदल चला जाता है, जिसके बाद मौके पर लोग जमा होते हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *