Header advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वांचल के लोगों को दिया धोखा: संजय मिश्रा

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वांचल के लोगों को दिया धोखा: संजय मिश्रा

ग़ाज़ियाबाद
शनिवार को आम आदमी पार्टी पूर्वांचल विंग के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने गाजियाबाद के कई वार्डों में लोगों से मुलाकात करके उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान वार्ड नंबर 6 (दीनदयाल पुरी) में लोगों को आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया गया।

जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने लोगों को बताया कि बढ़ती महंगाई के कारण सबसे ज्यादा गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार प्रभावित हैं। वहीं दूसरी तरफ पूर्वांचल के लोगों को पूर्वांचल भवन बनाने का आश्वासन देकर भाजपा ने लोगों को ठगने का काम किया है।
दिल्ली की आम आदमी पार्टी के नीति को सामने रखते हुए बताया कि किस तरीके से दिल्ली में मजदूर, छोटे-मोटे कारोबार करने वाले लोग, प्राइवेट जॉब करने वाले लोग, जिनकी आय कम है, आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने बिजली पानी शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी ज़रूरतों की फ्री सुविधा देकर इन लोगों के साथ खड़े होने का काम किया है।


जिला अध्यक्ष ने बताया कि आम आदमी पार्टी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है। यह एक क्रन्तिकारी विचारधारा है। इस पार्टी ने भारत में 70 साल से चल रही राजनीति को बदलने का काम किया है। जो सुविधाएं भारत के सांसद विधायक और मंत्रियों को मिल रही थीं, उन सुविधाओं को उसकी असली हकदार जनता को दे कर भारतीय राजनीति को बदलने का काम किया है।
यदि उत्तर प्रदेश में भी जनता जनार्दन का साथ मिला और यदि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर काम किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में बहुत सारी समस्याएं हैं। बिजली का बिल जहां लोगों के लिए भरना मुश्किल हो रहा है, वहीं लोगों को शुद्ध पानी तक नहीं मिल पा रहा है। यदि शिक्षा की बात करें तो शिक्षा माफियाओं का राज है। स्वास्थ्य के हालात हम सबने अभी देखा है। महिला सुरक्षा के नाम पर उत्तर प्रदेश की सरकार विफल रही।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में प्रवासी लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। परंतु कांग्रेस हो या भाजपा, सपा हो या बसपा सभी दलों ने इन्हें अपना वोट बैंक बनाने का काम किया। सत्ता मिली और इन्हें फिर इनके हाल पर छोड़ दिया गया।
आम आदमी पार्टी की नीति और नियत दोनों ही स्पष्ट हैं। यदि उत्तर प्रदेश में सरकार आम आदमी पार्टी की बनती है तो सभी प्रदेशवासियों सहित गाजियाबाद में रह रहे हैं पूर्वांचल के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
संजय मिश्रा के साथ जिला सचिव पूर्वांचल प्रकोष्ठ ओम प्रकाश मिश्रा एवं आशुतोष, रजनीश, सोनू, अरुण तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *