ग़ाज़ियाबाद
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर देश और प्रदेश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत वापस लेने के लिए गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी द्वारा अंबेडकर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार 14 जुलाई को विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें आम जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और हजारों की संख्या में पब्लिक ने हस्ताक्षर अभियान में सहयोग किया। आम जनता ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध किया और कहा कि बढ़े हुए दाम वापस होने चाहिएं। आज हम जब ₹100 का पेट्रोल डलवाते हैं तो अपने गंतव्य स्थान तक भी नहीं पहुंच पाते, पेट्रोल खत्म हो जाता है। जनता यह मांग करती है कि पेट्रोल-डीजल के दाम तत्काल वापस होने चाहिएं।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, जी.के गौड़, एआईसीसी सदस्य पार्षद मोहम्मद ज़ाकिर अली सैफ़ी, लेखराज त्यागी, सुशांत गोयल, प्रेमप्रकाश चीनी, महिला महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमारी, आशुतोष गुप्ता, रुचि भारद्वाज, महानगर उपाध्यक्ष पूजा चड्ढा, ममता त्यागी, गीत, उज्जवल गर्ग, सुरेंद्र शर्मा, पूनम बहल, अक्षय बहल, राजीव गुप्ता, प्रेम, सुरेश शर्मा, सीताराम प्रजापति, महेंद्र गौतम, डॉक्टर बाबू राम आर्य, हाशिम चौधरी, विजय, मोनू पुत्र सत्तू अरोड़ा, राजीव शर्मा, लियाकत अली,जय किशन, बलराज चावड़ा, अनिल बढ़ाना,चिराग कश्यप आदि उपस्थित रहे।
No Comments: