Header advertisement

रालोद के मुखिया अजीत सिंह का निधन,कोरोना से थे संक्रमित, गुरुग्राम में ली अंतिम साँस

रालोद के मुखिया अजीत सिंह का निधन,कोरोना से थे संक्रमित, गुरुग्राम में ली अंतिम साँस

गुरुग्राम
पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह का आज निधन हो गया। वह 82 साल के थे।
राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह कोरोना संक्रमण के कारण गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता चौधरी अजीत सिंह बीते कई दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनके पार्थिव शरीर का गुरुग्राम के मदनपुरी के रामबाग में अंतिम संस्कार होगा।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के बागपत से पूर्व सांसद थे। पंचायत चुनाव में इस बार उनकी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था।
मनमोहन सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चौधरी अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी भी मथुरा से सांसद रहे हैं। चौधरी अजित सिंह बीते कई दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थे। राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख चौधरी अजित सिंह की मंगलवार रात तबीयत ज्यादा खराब हो गई। वह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे और गुरुग्राम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी थी। गुरुवार सुबह 6 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना उनके पुत्र जयंत चौधरी ने ट्विटर पर दी।

राष्ट्रीय लोक दल के नेता अजीत सिंह का जन्म 12 फरवरी 1939 को मेरठ में हुआ था। चौधरी अजीत सिंह देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह के पुत्र थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौधरी अजीत सिंह जाट वर्ग के बड़े नेता माने जाते थे। वह केंद्र में वीपी सिंह, देवेगौड़ा, इंद्रजीत सिंह गुजराल व मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री भी रहे हैं। 2014 व 2019 के लोकसभा में उनको हार झेलनी पड़ी जबकि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का प्रदर्शन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी काफी निराश करने वाला रहा। वह अपने गढ़ बागपत से लोकसभा चुनाव हार गए। उनके बेटे जयंत चौथरी भी मथुरा लोकसभा से चुनाव हारे।
उनकी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर पंचायत चुनाव में इस बार शानदार प्रदर्शन किया। इनकी पार्टी ने बागपत, मेरठ, शामली, अलीगढ़ व मथुरा में जीत हासिल की। बागपत में जिला पंचायत सदस्य पद पर रालोद ने 20 में से सात पर जीत दर्ज की। मेरठ में छह तथा शामली में पार्टी को पांच सीट पर जीत मिली।
अजीत सिंह के निधन पर समाजवादी पार्टी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा- ‘राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद! आपका यूं अचानक चले जाना किसानों के संघर्ष और भारतीय राजनीति में कभी ना भरने वाली जगह छोड़ गया है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान।’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अजित सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा, ”राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी संवेदनाएँ।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *