नई दिल्ली
दिल्ली में कोरोना का क़हर बढ़ता ही जा रहा है। दिन प्रतिदिन मौतों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले तीन दिन से कोरोना से जंग लड़ रहे दिल्ली काँग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक कुमार वालिया (एके वालिया) भी कोरोना से हार गए। 72 साल की उम्र में एके वालिया का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में देर रात 1 बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया।
डॉ वालिया ने 1993 में अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। वालिया दिल्ली से चार बार विधायक रह चुके हैं। वह तीन बार गीता कॉलोनी सीट से विधायक रहे और एक बार लक्ष्मी नगर सीट से जीते। उन्होंने शीला दीक्षित की सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। उनके पास स्वास्थ्य, शहरी विकास, भूमि और भवन विभाग रहे। वह ट्रांस यमुना क्षेत्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी थे।
No Comments: