Header advertisement

हिमाचल में भूस्खलन से 9 पर्यटकों की दर्दनाक मौत

हिमाचल में भूस्खलन से 9 पर्यटकों की दर्दनाक मौत

हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहाँ सांग्ला घाटी में भूस्खलन के बाद पुल टूटने की वजह से नौ लोगों की मौत हो गई है। किन्नौर जिले के एसपी साजू राम राणा ने कहा कि नौ लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल हुए हैं। इस घटना में बटसेरी पुल टूट गया। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद है, लेकिन पत्थरों के लगातार गिरने से रेस्क्यू टीम को दिक्कतें आ रही हैं।
घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है। बटसेरी के लोग पुलिस के साथ रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। भूस्खलन होने से गांव के लिए बास्पा नदी पर बना करोड़ों का पुल टूट गया जिससे गांव का संपर्क देश दुनिया से कट गया है। पहाड़ से भूस्खलन सहित चट्टानें गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।


जानकारी के मुताबिक, रविवार को दोपहर करीब 1ः30 बजे सांगला छितकुल मार्ग पर बटेसरी के नजदीक बड़े-बड़े पत्थर गिरने शुरू हुए। इस दौरान वहां से गुजर रही एक टेंपो ट्रैवलर गाड़ी(एचआर 55 एसी 9003) चपेट में आ गई। गाड़ी में इसमें सवार लोगों में से 8 की मौक़ै पर ही मौत हो गई तथा एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। यह सभी लोग एनसीआर क्षेत्र के बताये जा रहे हैं।
इस मार्ग पर शनिवार से रह-रहकर शनिवार से भूस्खलन हो रहा है। 

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *