नई दिल्ली : भाजपा शासित नगर निगम में घटित आज की घटना पर एक बयान जारी करते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र के लिए बहुत ही शर्मनाक दिन है।
आज जब पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सदन में आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों ने भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम में हुए ढाई हजार करोड़ रुपए के घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की, तो भारतीय जनता पार्टी के पार्षद बदतमीजी पर उतर आए।
भाजपा के निगम पार्षद विपिन बिहारी जो कि पूर्व में मेयर के पद पर भी रह चुके हैं, उन्होंने आज हमारी महिला निगम पार्षदों को गंदी गंदी गालियां दी,
उनके साथ बदतमीजी की तथा सदन में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के अन्य निगम पार्षदों ने जूते चप्पल से आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर वार किया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में इससे शर्मनाक दिन और इससे शर्मनाक घटना आज तक कोई नहीं हुई होगी।
उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की बदतमीजी और अभद्र घटनाओं से भाजपा को लगता है कि वह आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों को डरा देगी, तो यह भारतीय जनता पार्टी की भूल है।
उत्तरी नगर निगम में भाजपा के शासन में ढाई हजार करोड रुपए का घोटाला हुआ है, और आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठा रही है और जब तक इसकी सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए जाते, आम आदमी पार्टी इसी प्रकार से इस मुद्दे को उठाती रहेगी।
उन्होंने कहा कि बड़े ही अफसोस की बात है की जनता के मेहनत की कमाई में से टैक्स के रूप में दिए गए पैसे की चोरी की जांच के लिए जब आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों ने आवाज उठाई तो सारे नियम कानूनों को ताक पर रखते हुए.
भाजपा के मेयर साहब ने आम आदमी पार्टी के पार्षद एवं नेता विपक्ष मनोज त्यागी पार्षद मोहिनी जीनवाल एवं स्टैंडिंग कमेटी की मेंबर गीता रावत जी को 15 दिन के लिए निष्कासित कर दिया। क्या भारतीय जनता पार्टी का न्याय यही है, कि भाजपा के लोगों ने नगर निगम को लूट कर कंगाल बना दिया है.
भाजपा के निगम पार्षद जहां कहीं मकान बनता है, वहां उगाही करने पहुंच जाते हैं, दिल्ली में हर जगह गंदगी फैली हुई है, भाजपा हर स्तर पर भ्रष्टाचार कर रही है और जब उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच के लिए आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद जांच की मांग करते हैं.
तो भाजपा के निगम पार्षद उनके साथ मारपीट करते हैं, जूते चप्पल चलाते हैं, गंदी गंदी गालियां देते हैं और उनको सदन से 15 दिन के लिए निष्कासित कर दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि मैं भाजपा को बता देना चाहता हूं, कि आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। आम आदमी पार्टी के लोग किसी भी कीमत पर डरने वाले नहीं हैं।
आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा के भ्रष्टाचार को दिल्ली की जनता के सामने उजागर करने का काम करेगा और घर-घर तक नगर निगम में भाजपा द्वारा किए गए इस ढाई हजार करोड रुपए के घोटाले की बात को पहुंचाने का काम करेगा।
No Comments: