Header advertisement

एमडीसी में सत्ता कर रही भाजपा के पास इच्छा शक्ति और नेक नियत नहीं है: आप

नई दिल्ली : भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोलने की मुहिम के तहत आम आदमी पार्टी ने जो दिल्ली में मोहल्ला सभाओं का सिलसिला शुरू किया है, आज उसका चौथा दिन था।

आज आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 65 अलग-अलग विधानसभाओं में लगभग 450 मोहल्ला सभाओं का आयोजन किया। जिसमें आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक, स्थानीय निगम पार्षद, स्थानीय संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता सहित लगभग 45,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

आम आदमी पार्टी ने 7 जनवरी 2021 से दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में मोहल्ला सभाओं के माध्यम से भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचारों पर चर्चा करने का सिलसिला शुरू किया है।

इन मोहल्ला सभाओं में आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक, आम आदमी पार्टी के स्थानीय निगम पार्षद, संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मोहल्ला सभाओं का आयोजन करते हैं।

स्थानीय जनता को मोहल्ला सभा में आने के लिए आमंत्रित करते हैं और जनता के साथ भाजपा शासित नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार के ऊपर चर्चा करते हैं। उसी श्रृंखला में आज भी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 65 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 450 मोहल्ला सभाओं का आयोजन किया,

जिसमें दिल्ली की जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शुक्रवार को हुई मोहल्ला सभाओं में करीब 20,000 लोगों ने हिस्सा लिया था, कल शनिवार को हुई मोहल्ला सभाओं में यह संख्या बढ़कर 27000 हुई,

जबकि आज (रविवार) हुई मोहल्ला सभाओं में लगभग 45,000 लोग शामिल हुए। मोहल्ला सभाओं में स्थानीय लोगों की बढ़ती भागीदारी इस बात को दर्शाती है कि पूरी दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निगम में किए जा रहे भ्रष्टाचारों पर बात करने के लिए इच्छुक है और जैसे- जैसे जनता को इन मोहल्ला सभाओं के बारे में पता चल रहा है, एक जन सैलाब सा इन सभाओं में उमड़ कर आ रहा है।

अभी तक ऐसा लगता था कि जनता जानना चाहती है कि भारतीय जनता पार्टी किस प्रकार से नगर निगम में भ्रष्टाचार कर रही है, परंतु  जनसभाओं में जिस प्रकार से लोग अपने अपने अनुभव  सांझा कर रहे हैं,

उसको देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जनता अब  जानना नहीं बल्कि बताना चाहती है, कि भाजपा शासित नगर निगम में किस किस प्रकार से भ्रष्टाचार होता है।

जिस प्रकार से दिन-ब-दिन आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही मोहल्ला सभाओं में लोगों की संख्या बढ़ रही है, उसको देखकर एक बात तो सिद्ध हो गई है, कि दिल्ली की जनता भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचार से अब पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।

जनता अब नगर निगम में एक बड़ा बदलाव चाहती है। जनता अब इस भ्रष्टाचार से छुटकारा चाहती है। हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले निगम के चुनावों में जनता इस बार भ्रष्ट भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

मोहल्ला सभाओं में आई दिल्ली की जनता का कहना है कि चूंकि नगर निगम के पास सभी साधन है, सभी सुविधाएं हैं और पर्याप्त धन है। परंतु नगर निगम में सत्ता कर रही भाजपा के पास इच्छा शक्ति नहीं है, नेक नियत नहीं है, साफ चरित्र नहीं है। दिल्ली की जनता अब दिल्ली सरकार की तरह नगर निगमों की सत्ता में भी एक साफ चरित्र वाली ईमानदार सरकार चाहती है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *