Header advertisement

कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आप का रुख़ करते ये 30 युवा और महिला चलाएँगे MCD चुनाव में झाड़ू : आतिशी

नई दिल्ली : भाजपा शासित एमसीडी में भ्रष्टाचार से परेशान होकर श्रीनिवासपुरी, कालकाजी में आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं विधायक आतिशी ने अलग अलग झुग्गी झोंपड़ी क्लस्टर के 30 प्रधानों का टोपी पहनाकर आम आदमी पार्टी में स्वागत किया।

ये सभी प्रधान पहले कोंग्रेस और भाजपा में थे, और डोनो ही पार्टियों की निष्क्रियता से थक चुके थे। उन्होंने कहा कि एमसीडी के भ्रष्टाचार से भाजपा के नेता परेशान हो गए हैं और काम की राजनीति करने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

वो चाहते हैं कि प्रधान के तौर पर अपने साथियों को वो एक नयी राह दिखाएँ, जहाँ सरकार का काम भ्रष्टाचार और शोषण नहीं, काम और सेवा हो। दिल्ली के लोग भाजपा शासित एमसीडी मॉडल और आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल की तुलना कर रहे हैं।

भाजपा एमसीडी में सिर्फ भ्रष्टाचार करती है, वहीं अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार सिर्फ काम करती है।

इस दौरान आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि पिछले 14 साल से एमसीडी में भाजपा की सरकार है। इन 14 साल में भाजपा ने दिल्ली को कुछ दिया है तो बस ‘कूड़ा-वास’।

दिल्ली कूड़े का ढेर बनी हुई है, पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या है, कॉलोनियों के अंदर सड़कें टूटी हुई हैं। एमसीडी के स्कूल बदहाल है, वहां पर बच्चों को पढ़ना लिखना भी नहीं आता है। यह भाजपा का एमसीडी में अभी तक का रिपोर्ट कार्ड है। दिल्ली का हर व्यक्ति जानता है कि भाजपा शासित एमसीडी ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार में लिप्त है।

चाहे हाउस टैक्स में घोटाला हो, सफाई मशीन का घोटाला हो, डेंगू की दवा का घोटाला हो, ढाई हजार करोड़ का घोटाला हो या भाजपा के नेताओं का लेंटर में भ्रष्टाचार हो। एमसीडी में बैठी भाजपा के नेता आम जनता को परेशान करते हैं। पूरी दिल्ली को पता है कि भाजपा भ्रष्टाचार में लिप्त है।

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल की सरकार है, जिसने पिछले 5 सालों में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा आदि जो किया है, उससे पूरी दिल्ली की जनता लाभान्वित हुई है।

दिल्ली के लोग आज एमसीडी में भाजपा की सरकार बनाम दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की तुलना करते हैं। पिछले सालों में जब दोनों की तुलना की जाती है, तो साफ नजर आता है कि भाजपा सिर्फ भ्रष्टाचार करती है और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार सिर्फ काम करती है।

यही कारण है कि कई नेता भाजपा और कांग्रेस छोड़कर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

अशोक कुमार, रजनी चौहान, राममूर्ति, सूरज, रवि, अभिमन्यु, रविंद्र कुमार, राम किशन, धरम यादव, धनीराम,  मनीराम, अमर मंडल, सुभाष मंडल, परिमल मंडल, दुर्योधन मंडल, बिटू मंडल, निखिल, राजेश चौधरी, चंदन, अखिलेश, शंकर, श्याम चौधरी, रोशन, प्रिन्स, राहुल, रजिंदर, अजय राम, दीपक, राम विलास यादव।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *