Header advertisement

कोरोना: 24 घंटे में सबसे ज्यादा लगभग 13 हजार नए केस, 800 से ज्यादा लोगों की मौत

नई दिल्ली: भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या साढ़े तीन लाख के पार जा चुकी है, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 3 लाख 66 हजार 946 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, इसमें से 12237 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 94 हजार लोग ठीक भी हुए हैं, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 12 हजार 881 से मामले सामने आए हैं और 334 लोगों की मौत हुई है,


आज पहली बार देश में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है, अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है, भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,233,957), ब्राजील (960,309), रूस (553,301) में हैं,
राज्यवार आंकड़े

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार44330
2आंध्र प्रदेश7071364190
3अरुणाचल प्रदेश9970
4असम460526428
5बिहार6942492644
6चंडीगढ़3683036
7छत्तीसगढ़1864118010
8दिल्ली47102174571904
9गोवा656960
10गुजरात25093174301560
11हरियाणा88323952130
12हिमाचल प्रदेश5693728
13जम्मू कश्मीर5406291465
14झारखंड1895115110
15कर्नाटक77344804102
16केरल2697132620
17लद्दाख687921
18मध्य प्रदेश112448388482
19महाराष्ट्र116752591665651
20मणिपुर5521920
21मेघालय44301
22मिजोरम12110
23ओडिशा4338304711
24पुद्दुचेरी2451097
25पंजाब3497253878
26राजस्थान1354210467313
27तमिलनाडु5019327624576
28तेलंगाना56753071192
29त्रिपुरा1135556 1
30उत्तराखंड2023125426
31उत्तर प्रदेश145988904435
32पश्चिम बंगाल123006533506
33नागालैंड1931030
34सिक्कम70 4 0
35दादर नगर हैवेली5712 0
भारत में कुल मरीजों की संख्या366946

194325
12237

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 1 लाख 60 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं, सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं, महाराष्ट्र में 51 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है, इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं, एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है, यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *