Header advertisement

कोरोना: देश में पिछले 24 घंटों में 28498 नए मामले, 553 लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश में हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, अमेरिका और ब्राजील के बाद हर दिन सबसे ज्यादा मामले भारत में आ रहे हैं, वहीं भारत में अमेरिका से ज्यादा मौतें हो रही हैं,  देश में कुल संक्रमितों की संख्या नौ लाख के पार पहुंच गई है, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 9 लाख 6 हजार 752 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 23,727 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लाख 71 हजार लोग ठीक भी हुए हैं, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28 हजार 498 नए मामले सामने आए और 553 मौतें हुईं,


कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है, अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है, लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है, भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,479,365), ब्राजील (1,887,959) में हैं, देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है,


राज्यवर आंकड़ें

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार1661090
2आंध्र प्रदेश3110316464365
3अरुणाचल प्रदेश3871452
4असम168061089436
5बिहार1795912317160
6चंडीगढ़5884238
7छत्तीसगढ़4217320219
8दिल्ली113740913123411
9गोवा2583154017
10गुजरात42722297702055
11हरियाणा2189416602308
12हिमाचल प्रदेश124394011
13जम्मू कश्मीर108276095187
14झारखंड3898235133
15कर्नाटक4158116248757
16केरल8322425733
17लद्दाख10939461
18मध्य प्रदेश1820713208663
19महाराष्ट्र26092414450710482
20मणिपुर16269700
21मेघालय318662
22मिजोरम2331510
23ओडिशा13737925570
24पुद्दुचेरी146878518
25पंजाब81785586204
26राजस्थान2493618630525
27तमिलनाडु142798925672032
28तेलंगाना3622123679365
29त्रिपुरा208014752
30उत्तराखंड3608285649
31उत्तर प्रदेश3813024203955
32पश्चिम बंगाल3144819213956
भारत में कुल मरीजों की संख्या90675257146023727

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 3 लाख 11 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं, सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं, महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है, इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं, एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है, यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *