Header advertisement

कोरोना: देश में पिछले 24 घंटों में 32,695 नए मामले, 606 लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना का लगातार कहर जारी है, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 9 लाख 68 हजार 876 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 24,915 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 12 हजार लोग ठीक भी हुए हैं, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 32 हजार 695 नए मामले सामने आए और 606 मौतें हुईं.


कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है, अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है, लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है, भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,615,991), ब्राजील (1,970,909) में हैं, देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

राज्यवर आंकड़ें

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार1761300
2आंध्र प्रदेश3545118378452
3अरुणाचल प्रदेश4621533
4असम186661217346
5बिहार2061213462180
6चंडीगढ़62545911
7छत्तीसगढ़4539332420
8दिल्ली116993956993487
9गोवा2951167418
10गुजरात44552312862079
11हरियाणा2330617667319
12हिमाचल प्रदेश134197911
13जम्मू कश्मीर116666337206
14झारखंड4320248538
15कर्नाटक4725318466928
16केरल9553463435
17लद्दाख11429641
18मध्य प्रदेश1964313908682
19महाराष्ट्र27564015261310928
20मणिपुर17009890
21मेघालय346662
22मिजोरम2381590
23ओडिशा148981047677
24पुद्दुचेरी159688921
25पंजाब87995867221
26राजस्थान2643719502530
27तमिलनाडु1518201023102167
28तेलंगाना3934225999386
29त्रिपुरा226816043
30उत्तराखंड3785294850
31उत्तर प्रदेश41383257431012
32पश्चिम बंगाल34427206801000
भारत में कुल मरीजों की संख्या96887661281524915

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 3 लाख 31 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं, सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं, महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है, इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं, एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है, यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *