Header advertisement

कोरोना: देश में पिछले 24 घंटे में 27114 नए मामले, 519 लोगों की मौत

नई दिल्ली: कोरोना ने देश का हाल बेहाल कर रखा है, अमेरिका और ब्राजील के बाद हर दिन सबसे ज्यादा मरीज भारत में आ रहे हैं, आज पहली बार 24 घंटे में 27 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए, देश में संक्रमितों की संख्या अब आठ लाख के पार पहुंच गई है, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 8 लाख 20 हजार 916 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 22,123 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लाख 15 हजार लोग ठीक भी हुए हैं, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 27 हजार 114 नए मामले सामने आए और 519 मौतें हुईं,

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है, अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है, लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है, भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,291,376), ब्राजील (1,804,338) में हैं, देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है,
राज्यवर आंकड़ें

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार156920
2आंध्र प्रदेश2542213194292
3अरुणाचल प्रदेश3351202
4असम14600914727
5बिहार1457510109119
6चंडीगढ़5394087
7छत्तीसगढ़3767302817
8दिल्ली109140846943300
9गोवा225113479
10गुजरात40069281472022
11हरियाणा1993414904290
12हिमाचल प्रदेश117188311
13जम्मू कश्मीर98885786159
14झारखंड3419222423
15कर्नाटक3341813836543
16केरल6950382027
17लद्दाख10649171
18मध्य प्रदेश1665712481638
19महाराष्ट्र2384611326259893
20मणिपुर15828320
21मेघालय207662
22मिजोरम2261430
23ओडिशा11956797256
24पुद्दुचेरी127263717
25पंजाब73575017187
26राजस्थान2317417620497
27तमिलनाडु130261823241829
28तेलंगाना3222419205339
29त्रिपुरा191813721
30उत्तराखंड3373270646
31उत्तर प्रदेश3370021787889
32पश्चिम बंगाल2710917348880
भारत में कुल मरीजों की संख्या82091651538622123

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 2 लाख 83 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं, सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं, महाराष्ट्र में 95 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है, इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं, एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है, यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *