Header advertisement

ग़ाज़ियाबाद: फांसी के फंदे पर झूले दम्पत्ति,क़र्ज़ के कारण आत्महत्या की आशंका

 शमशाद रज़ा अंसारी

साहिबाबाद के अर्थला में एक दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को मंगतपाल(50 वर्ष) तथा उनकी पत्नी शीला(45 वर्ष) का शव घर में पंखे पर लटका मिला। मृतक प्रताप विहार में सिक्योरिटी गार्ड थे। आत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका है। मृतक के पड़ोसियों ने दबे स्वर में क़र्ज़े को आत्महत्या का कारण बताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगतपाल पुत्र लालसिंह साहिबाबाद थाना क्षेत्र की श्रीराम गली अर्थला में अपने परिवार के साथ लगभग बीस वर्षों से रह रहे थे। मंगतपाल के परिवार में पत्नी शीला, पुत्र योगेश,पुत्री मधु तथा पुत्रवधू रहते हैं। मृतक का पुत्र योगेश नोएडा सेक्टर 4 में नौकरी करता है। इनके अलावा मकान में दो परिवार भी किराये पर रहते हैं।

सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे योगेश ड्यूटी पर नोएडा चला गया। मधु ने बताया कि उसने  करीब दस बजे चाय के लिए दरवाज़े पर दस्तक दी तो अंदर किसी तरह की हलचल नही हुई। मधु ने पड़ोसी धर्मपाल को बुलाया। धर्मपाल ने दरवाज़ा खोलने की कोशिश की तो दरवाज़ा नही खुला। इसके बाद धर्मपाल ने खिड़की से झाँक कर देखा तो दम्पत्ति की लाश पंखे से लटकी हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हालाँकि घटनास्थल पर सुसाइड नोट न मिलने के कारण आत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका है। लेकिन पड़ोसियों की मानें तो मंगतपाल पर पिछले कुछ समय से करीब 12 लाख रुपए का कर्जा था। जिसको लेकर वे अक्सर परेशान रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि मंगतपाल ने अपनी बेटी की शादी के लिए हाल ही में अर्थला की चित्रकूट कॉलोनी स्थित अपना 50 गज का प्लाट बेचा था। प्लाट खरीदार ने मौके पर मंगत पाल को प्लॉट की आधी पेमेंट कर दी थी। बाक़ी रकम रजिस्ट्री के समय देना तय हुआ था। लेकिन रजिस्ट्री में कुछ अड़चने आ रही थीं। जिसको लेकर घर में क्लेश होता रहता था। सम्भवतः इसी क्लेश से परेशान होकर दम्पत्ति ने मौत को गले लगा लिया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *