Header advertisement

कार्यशैली से प्रभावित होकर रमा श्रीवास्तव बनाई गयीं प्रचार प्रसार योजना की महिला प्रभाग की प्रदेश अध्यक्ष

शमशाद रज़ा अंसारी

प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के अंतर्गत प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह “शैलू’ ने महिला प्रभाग की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय अध्यक्ष रमा श्रीवास्तव के कार्य से प्रभावित होकर उन्हें महिला प्रभाग की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह “शैलू” ने आशा व्यक्त करते हुये कहा कि रमा श्रीवास्तव इस नई जिम्मेदारी को बेहद मेहनत, लगन और समर्पण के साथ निभाएंगी। इस मौके पर रमा श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह जिम्मेदारी से निर्वाह करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने जनता के हित में कई योजनाएं चला रखी हैं।

लेकिन योजनाओं की जानकारी के आभाव में लोग सरकारी लाभ से वंचित हो जाते हैं। ऐसे में सरकार योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंप रही है। जिनका काम योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना एवं जनता के बीच पहुंचाना है। जिसका हमारी समिति पूरी जिम्मेदारी से दायित्व निभा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का दायित्व हमारे कंधे पर है। जिसे हम पूरी निष्ठा से निभायेंगे। साथ ही उन्होंने शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू” प्रदेश अध्यक्ष, प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना,विधायक भाजपा, राम नरेश भारती प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, अब्दुल कलाम अंसारी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रभाग का दिल से आभार प्रकट किया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *