Header advertisement

जनता ने एमसीडी में आप की सरकार बनाकर दिल्ली को विश्व स्तरीय बनाने का मन बना लिया है : दुर्गेश पाठक

नई दिल्ली : भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोलने की मुहिम के तहत आज आम आदमी पार्टी ने 51 अलग-अलग विधानसभाओं में करीब 83 मोहल्ला सभाओं का आयोजन किया।

जिसमें आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक, स्थानीय निगम पार्षद, स्थानीय संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता सहित लगभग 8500 लोगों ने हिस्सा लिया। पार्टी की यही कोशिश है.

दिल्ली के एक-एक व्यक्ति तक पहुंचकर, भाजपा द्वारा दिल्ली नगर निगम में किए जा रहे भ्रष्टाचारों की जानकारी घर-घर तक पहुंचा सकें। दिल्ली और देश की जनता को भाजपा का असली चेहरा दिखा सकें।

आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दिल्ली में हो रहीं मोहल्ला सभाओं को लेकर कहा कि पिछले 15 साल के भारतीय जनता पार्टी के कुशासन और एमसीडी को जिस तरह से उन्होंने लूटा है, उसके ऊपर आम आदमी पार्टी पूरी दिल्ली में ढाई हज़ार मोहल्ला सभाओं का आयोजन कर रही है।

जिसमें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोग इन सभाओं में आते हैं और बताते हैं कि किस तरह से ढाई हज़ार करोड़ रुपयों का घोटाला हुआ। लोग बताते हैं कि किस तरह से उनकी गलियां साफ नहीं रहती हैं। कूड़ा उठाने में पांच-पांच, सात-सात दिन लग जाते हैं। लोग बताते हैं कि सीमेंट की एक बोरी भी खरीदने चले जाओ तो भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पार्षद आकर पैसे मांगने शुरू कर देते है।

जनता भारतीय जनता पार्टी के एमसीडी के शासन से परेशान हो चुकी है और ऐसा लगता है कि दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार एमसीडी के अंदर अरविंद केजरीवाल की सरकार को लाना है और दिल्ली को एक वर्ल्ड-क्लास शहर बनाना है, एक ऐसा शहर बनाना है जिस पर हर भारतीय गर्व करे कि वो देश की राजधानी में रहता है।

भारतीय जनता पार्टी ने इस राजधानी के अंदर एक कलंक लगा रखा है, एक कालिख पोत रखी है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि पार्टी द्वारा शुरू की गई यह मुहिम अबतक सफल रही है। इन मोहल्ला सभाओं में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और भाजपा के प्रति अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं।

आज 51 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 83 स्थानों पर आयोजित मोहल्ला सभाओं में 8500 से अधिक स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचारों पर चर्चा करने के लिए 7 जनवरी 2021 से दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में मोहल्ला सभाओं के आयोजन का सिलसिला शुरू किया है।

इन मोहल्ला सभाओं का आयोजन आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक, आम आदमी पार्टी के स्थानीय निगम पार्षद, संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है। स्थानीय जनता को मोहल्ला सभा में आने के लिए आमंत्रित किया जाता है और जनता के साथ भाजपा शासित नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार के ऊपर चर्चा की जाती है।

उसी श्रृंखला में आज भी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 51 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 83 मोहल्ला सभाओं का आयोजन किया, जिसमें दिल्ली की जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मोहल्ला सभाओं में आए लोगों का भी यही मानना है कि भाजपा शासित एमसीडी पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है। लोग भ्रष्टाचार से लिप्त भाजपा की सरकार से परेशान हो चुके हैं। किसी भी विभाग में बिना पैसा दिए कोई काम नहीं होता है।

जबकि भाजपा शासित एमसीडी पिछले कई महीनों से अपने कर्मचारियों को उनके हक का वेतन दिए बिना ही उनसे सभी काम करा रही है। दिल्ली की नगर निगमों की ऐसी हालत देखकर लोग इन मोहल्ला सभाओं में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और आपबीती सुना रहे हैं। जनता अब नगर निगम में एक बड़ा बदलाव चाहती है।

जनता अब इस भ्रष्टाचार से छुटकारा चाहती है। लोगों का यही कहना है कि एमसीडी से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करके एक ईमानदार पार्टी को सत्ता सौंपने की जरूरत है और लोग आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *