नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि माँ स्वरूपा सोनिया गांधी, अब हमारी अध्यक्ष हैं, वो दुर्गा की तरीके से कांग्रेस विरोधी ताकतों के खिलाफ, संघर्ष करेंगी।
हरीश रावत ने ट्विट करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी ने कांग्रेस को अत्यधिक कठिन समय में शानदार नेतृत्व दिया, हम उनके आभारी हैं। सोनिया जी ने हम सबका आग्रह स्वीकार कर, कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनना स्वीकार किया, उसके लिये सोनिया जी का भी हम आभार व्यक्त करते हैं, उनको धन्यवाद देते हैं।
मगर उन्होंने भारतीय लोकतांत्रिक राजनीति में एकाउंटबिलिटी का एक बङा पक्ष उभारा है, जो आगे आने वाले दिनों में कांग्रेस की शक्ति बनेगा। मैंने पहले भी कहा, मैं अब भी कह रहा हॅू कि, यह धर्मयुद्ध है।
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) August 11, 2019
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों, संस्थाओं, लोकतांत्रिक व्यवहार और सहिष्णुता के भारक को बचाने का, आजादी के मूल्यों को बचाने का, इस महायुद्ध के नायक श्री राहुल गांधी ही होंगे। महाभारत में भी अर्जुन के पास कोई पद नहीं था, वो सेनापति भी नहीं थे, वो सारथी भी नहीं थे। हरीश रावत ने कहा कि मगर उन्होंने भारतीय लोकतांत्रिक राजनीति में एकाउंटबिलिटी का एक बङा पक्ष उभारा है, जो आगे आने वाले दिनों में कांग्रेस की शक्ति बनेगा। मैंने पहले भी कहा, मैं अब भी कह रहा हॅू कि, यह धर्मयुद्ध है।
लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों, संस्थाओं, लोकतांत्रिक व्यवहार और सहिष्णुता के भारक को बचाने का, आजादी के मूल्यों को बचाने का, इस महायुद्ध के नायक श्री राहुल गांधी ही होंगे। महाभारत में भी अर्जुन के पास कोई पद नहीं था, वो सेनापति भी नहीं थे, वो सारथी भी नहीं थे।
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) August 11, 2019
सोनियो गांधी और राहुल गांधी को लेकर किए गए ट्विट में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सारथी की भूमिका में सोनिया गांधी हैं और अर्जुन की भूमिका में राहुल गांधी हैं, और निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश में, मर्म में, राजनीति के गर्भ स्थल में, दायित्व संभाल रही प्रियंका गांधी, भीम की भूमिका में हों।
No Comments: