Header advertisement

आप एमसीडी में सरकार बनाकर उसमें हो रहे भ्रष्टाचार का खात्मा करना चाहती है : दुर्गेश पाठक

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम उप चुनावों के मद्देनजर पांचों वार्डों से अपने सभी प्रत्याशियों के समर्थन में लगातार पदयात्रा और डोर टू डोर अभियान चला रही है।

इस दौरान एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक और स्थानीय प्रत्याशियों के अलावा स्थानीय विधायक और आप कार्यकर्ता जन संवाद करते हैं। उसी कड़ी में आज भी सभी 5 वार्डों में जनसंवाद किया गया। पद यात्रा व डोर टू डोर अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों का एक जन सैलाब देखने को मिल रहा है।

जनता ने पूरे हर्ष-ओ- उल्लास के साथ आप के सभी कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों का स्वागत किया। जनता आम आदमी पार्टी के पांचों प्रत्याशियों के समर्थन में है और उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देने की बातें कर रही है।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, लेकिन एमसीडी में बैठी भाजपा इसे कूड़े का ढेर बनाए हुए है। दिल्ली की जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है। जनता का मानना है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार है, यदि एमसीडी में पार्षद भी उन्हीं के होंगे, तो विकास और तेज गति से होगा।

आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष शांति टांक ने विधायक आतिशी और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक की उपस्तिथि में आज आप सरकार की सदस्यता ग्रहण की।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर हमारी तैयारी जोर शोर से चल रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर दिन पांचों वार्डों में कभी पदयात्रा तो, कभी डोर टू डोर अभियान कर रहे हैं।

इस दौरान जनता के साथ जनसंवाद किया जाता है। खुद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जनता के साथ संवाद करते हैं। स्थानीय जनता अरविंद केजरीवाल की सरकार के साथ वार्ड शालीमार बाग- नॉर्थ 62 एन से प्रत्याशी सुनीता मिश्रा, 18 ब्लॉक कल्याणपुरी वार्ड से प्रत्याशी धीरेंद्र उर्फ बंटी गौतम, वार्ड सीलमपुर 41ई से प्रत्याशी मोहम्मद इशराक खान, वार्ड त्रिलोकपुरी ईस्ट 8 ई से प्रत्याशी विजय कुमार और वार्ड रोहिणी सी 32एन से प्रत्याशी श्रीराम चंद्र के समर्थन में जबरदस्त समर्थन जाता रही है।

स्थानीय जनता से संवाद से यह सिद्ध हो गया कि जनता अरविंद केजरीवाल की सरकार द्वारा किए गए कामों से बहुत खुश है। जनता का कहना है कि, दिल्ली सरकार की बदौलत शिक्षा, स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में हमें जो सहूलते नसीब हुईं हैं, हमें खुशी है कि हमने दिल्ली में फिर से आप सरकार को लाने का फैसला किया।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा ने न सिर्फ एमसीडी को कंगाल कर दिया है, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली को कूड़े का ढेर बनाए हुए है। आम आदमी पार्टी एमसीडी में आकर एमसीडी में हो रहे भ्रष्टाचार का खात्मा करने का उद्देश्य रखती है।

 ‘आप’ सरकार मानती है कि किसी भी राज्य या देश का विकास तभी संभव है, जब गरीबों और पिछड़े वर्ग के लोगों के जीवन में सुधार होगा और अन्नदाताओं को न्याय मिलेगा।

दिल्ली की जनता एमसीडी में बैठी भाजपा से त्रस्त हो चुकी है और अब एमसीडी में भी आप सरकार को देखना चाहती है। जनता का मानना है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार है, यदि एमसीडी में पार्षद भी उन्हीं के होंगे, तो विकास और तेज गति से होगा।

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष शांति टांक द्वारा आप में शामिल होने पर विधायक आतिशी ने कहा, केजरीवाल सरकार के मंत्री और विधायक लोगों की सेवा में दिन-रात लगे हैं।

सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग ‘आप’ से जुड़ रहे हैं। आज इसी क्रम में त्रिलोकपुरी वार्ड से भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष शांति टांक आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं।

आम आदमी पार्टी परिवार में शांति जी का हार्दिक स्वागत है और मैं उन्हें दिल से बधाई देती हूं। आशा है कि वे श्री अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों पर चलकर दिल से जनता की सेवा करेंगी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *