Header advertisement

डॉ सैयद आबिद हुसैन (बजरंगी भाईजान) को इस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

डॉ सैयद आबिद हुसैन (बजरंगी भाईजान) को इस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

अम्बेडकरनगर। वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने वाले रुद्रपुर भगाही जिला अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता रियल लाइफ में बजरंगी भाई जान से मशहूर सैयद आबिद हुसैन को उल्लेखनीय शोध कार्य के लिए इंदौर में अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया। ग्लोबल ह्यूमन राइट संस्था के फाउंडर प्रेसीडेंट डॉक्टर विजय बजाज और डॉक्टर ज्योति बजाज ने बताया कि 17 दिसंबर 2023 को होटल साउथ एवेन्यू में अवार्ड समारोह में सैयद आबिद हुसैन को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित अवार्ड (इंटरनेशनल प्रेस्टिजियस अवार्ड 2023) से सम्मानित किया गया। समारोह में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में अभिनेता गुलशन ग्रोवर, डॉ बीजेपी वरिष्ठ नेता और पूर्व सदस्य आयुष मंत्रालय भारत सरकार दिनेश उपाध्याय,  फ़िल्म प्रोड्यूसर सेल के महाराष्ट्र प्रमुख डॉ गोरक्षा सदाशिव धोतरे, प्रधान मंत्री आत्मनिर्भर भारत संघठन के रास्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राम कुमार पाल सहित अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने शिरकत की।

अवार्ड समारोह में विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि विदेश मे फंसे बेगुनाह भारतियों की वतन वापसी कराने वाले सैयद आबिद हुसैन भारत के वो पहले सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होने अभी तक साढ़े सात सौ से ज़्यादा भारतियों की वतन वापसी कराने में सफलता प्राप्त की है। जिसमें सैकड़ों पार्थिव शरीर भी हैं। जिनकी विदेश में दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाती है, उस मामले में भी आबिद हुसैन उन परिजनों की मदद करवाते हैं।
आबिद हुसैन ने बताया कि उन्हे अभी तक कई दर्ज़न भर सम्मान मिल चुके हैं। एक और सम्मान उनके सामाजिक जीवन में जुड़ गया। वो इस बात पर गर्व महसूस करते हैं और ग्लोबल ह्यूमन राइट संस्था के फाउंडर प्रेसीडेंट डॉक्टर विजय बजाज और डॉक्टर ज्योति बजाज का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *