Header advertisement

अयोध्या के जिलाधिकारी ने बदला अपनी आवास पट्टिका का रंग,लोगों ने कहा सत्ता परिवर्तन का संकेत

अयोध्या के जिलाधिकारी ने बदला अपनी आवास पट्टिका का रंग,लोगों ने कहा सत्ता परिवर्तन का संकेत

अयोध्या। कहते हैं कि सत्ता परिवर्तन का आभास सबसे पहले अफसरशाही को होता है। अफसरों की चालढाल देखकर अंदाज़ा लगने लगता है कि किस पार्टी की सरकार आने वाली है और किसकी जाने वाली है। यदि इस बात को सत्य माना जाए तो उत्तर प्रदेश से योगी सरकार के जाने के संकेत मिलने लगे हैं। धार्मिक नगरी अयोध्या के सहारे सत्ता में आने वाली भारतीय जनता पार्टी को अफसरशाही द्वारा अयोध्या से ही जाने के संकेत मिल रहे हैं।


दरअसल राम जन्मभूमि अयोध्या के जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अपनी आवास पट्टिका का रंग भगवा से बदलकर हरा कर दिया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोगों द्वारा इन तस्वीरों को सत्ता परिवर्तन की आहट बताकर वायरल किया जा रहा है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का 5वां चरण पूरा हो चुका है। शेष 2 चरणों का मतदान 3 मार्च और 7 मार्च को होना है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव का नतीजा आएगा।
अब तक के चुनाव का आंकलन करने के बाद कहा जा रहा है कि प्रदेश में अखिलेश यादव एवं गठबंधन का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। सरकारी विभागों के अधिकारी भी भाजपा नेताओं के प्रति उदासीनता बरत रहे हैं।
इस बीच रामनगरी अयोध्या में जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने अपने आवास के बोर्ड का रंग भगवा से बदलकर हरा कर दिया है। ये तस्वीर सोशल मीडिया काफी वायरल हो रही है।


आम तौर पर सरकार बदलने के बाद ही सरकारी दफ्तरों व रोडवेज बसों आदि के रंग बदलते हैं। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के पहले ही अयोध्या के जिलाधिकारी आवास पर लगे भगवा रंग के बोर्ड को हटा कर हरे रंग का बोर्ड लगा दिया गया।
तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि कहीं यह रंग परिवर्तन सत्ता परिवर्तन का तो संकेत नहीं दे रहा है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *