Header advertisement

शहर की प्रकाश व्यवस्था को लेकर सख्त हुए नगर आयुक्त, लाइटों की मरम्मत हेतु दिए कड़े निर्देश

शहर की प्रकाश व्यवस्था को लेकर सख्त हुए नगर आयुक्त, लाइटों की मरम्मत हेतु दिए कड़े निर्देश

ग़ाज़ियाबाद। नगर निगम प्रकाश व्यवस्था को लेकर लगातार मुख्य मार्गो तथा वार्डों में कार्यवाही कर रहा है। नगर आयुक्त द्वारा विशेष अभियान चलाकर आंतरिक गलियों में तथा वार्डों के मुख्य चौराहों पर लाइटों की मरम्मत का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए  गए हैं। प्रकाश विभाग की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग हेतु अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को आदेशित किया गया है।
बुधवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा प्रकाश विभाग की रिपोर्ट जांची गई। जिसके बाद प्रभारी प्रकाश आस कुमार को शहर की प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए। लाइटों की मरम्मत हेतु विशेष अभियान चलाने तथा नई लाइटों की खरीदारी हेतु आवश्यक कार्यवाही तत्काल करने के लिए आदेशित किया गया।
नगर आयुक्त ने सख्त होकर लाइट इंस्पेक्टर, संबंधित टीम को प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया। प्रकाश विभाग को कार्य की रफ्तार बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए भी वरिष्ठ प्रभारी प्रकाश को निर्देश दिए गए।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *