Header advertisement

हापुड़ : मिशन नारी शक्ति अभियान का DM, पुलिस अधीक्षक ने जनपद स्तर पर किया आगाज़

हापुड़ (यूपी) : बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम के लिए ब्रह्ममा देवी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम में जिला अधिकारी अदिति सिंह व पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए जिला अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान में जो विभाग शामिल हैं वह एक-एक दिन अपने विभाग की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने हेतु प्रयासरत रहें। समाज में स्त्री और पुरुष की सोच बराबर हो इसके लिए प्रदेश सरकार विभिन्न अभियान चलाकर समाज को जागरूक कर रही है। जनपद के सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह कार्यालयों में महिलाओ को  सुरक्षा प्रदान करें। उद्योगों व कारखानों में भी महिलाओं की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है।

यदि किसी बालिकाओ को शिक्षित किया जाता है तो दो परिवारों  का सशक्तिकरण करेगी साथ ही वह मां-बाप को घर से नहीं निकालेगी।  जिलाधिकारी ने बताया की अपनी बेटियों को शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिलाएं। स्वास्थ्य विभाग,  शिक्षा विभाग, महिला बाल कल्याण विभाग ग्राम प्रधान,  महिला पुलिस मिलकर भी समाज में बदलाव न लाएं तो यह शासन द्वारा चलाए जा रहे सशक्तिकरण का कोई महत्व नहीं होगा। महिलाएं अपने अधिकारों के लिए कटिबंध रहे साथ ही जिम्मेदारी भी अच्छी तरह से निभाएं। आप जिम्मेदार नहीं होंगी तो परिवार,गांव जिला व प्रदेश तथा देश कैसे खुशहाल रहेगा। जागरूकता के अभाव के कारण आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं हो पाती है। मिशन नारी शक्ति अभियान 6  माह तक निरंतर जारी रहेगा। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम बहुत उन्नति  व सफलता को प्राप्त करेगा। महिलाएं अपने ऊपर हो रहे  उत्पीड़न  एवं भ्रष्टाचार की आवाज निष्पक्ष रुप से बुलंद करे। मैं उम्मीद करती हूं कि हम सब मिलकर इस दिशा में चलेंगे और अपनी बेटियों को सुंदर पृथ्वी देंगे ताकि वह निडर होकर समाज की हर बुराइयों को समाप्त कर सके। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह महत्वपूर्ण अभियान है.

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा की तरफ मेरा पूरा ध्यान रहेगा। नारियों को दशा और दिशा से अपने समाज में अपनी पहचान बनानी होगी। मिशन शक्ति बहुआयामी अभियान है जिसमें 24 विभाग शामिल हैं, जिनमें पुलिस विभाग भी शामिल है। समाज में घटित हो रही महिलाओं से संबंधित घटना को लेकर यदि को भी परेशानी है तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करें। यदि शिकायतकर्ता को अपनी पहचान छुपानी है तो 181 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि जिले में अपराधों में डेढ़ माह में 30% तक की कमी आई है। गढ़मुक्तेश्वर में भी रेप की घटना को संज्ञानित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया की डेढ़ महीने में दोषियों को मृत्युदंड दिया गया है। नारी समाज सशक्त होना चाहता है तो उसके लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है इसलिए बालिकाओं को शिक्षित अवश्य करें। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 73 बाल श्रमिकों को अभियान चलाकर मुक्त कराया गया है। कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं से अनुरोध है कि इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करें।

इसके उपरांत मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए उन्होंने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय का निर्देशन उत्कृष्ट रहा है। मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह द्वारा भी शिक्षिकाओं व कार्यक्रम में उपस्थित सभी नारी शक्ति को धन्यवाद दिया और कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दे। इस कार्यक्रम में लीगल प्रोबेशन अधिकारी डॉ0 निशा रावत ने भी अपने विभाग की योजनाओं के बारे में महिलाओं को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके विभाग में रानी लक्ष्मीबाई योजना, अहिल्याबाई योजना तथा कन्या सुमंगला योजना प्रमुख योजनाएं हैं। जिनकी जानकारी महिलाएं विभाग में आकर प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम को अधिक रोचक बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर नाटिका प्रस्तुत किया। आंगनवाड़ी कार्यकत्री व स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।

प्रधानाध्यापिका शिवा प्राथमिक पाठशाला ,हापुड़ द्वारा कविता भी पढ़ी गई। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी अदिति सिंह व पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा  मिशन नारी सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने हेतु भेजी गई एलईडी वेन व जिला प्रोबेशन विभाग की वेन को हरी झंडी दिखाकर  जनपद में  अभियान सफल बनाने हेतु रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी धौलाना/प्रोबेशन अधिकारी अरविंद दुवेदी, उप जिलाधिकारी हापुड सत्यप्रकाश तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

ब्यूरो रिपोर्ट, सय्यद इकराम           

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *