ग़ाज़ियाबाद। नया विचार नई ऊर्जा संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अंजली सिंह ने कन्या-देवी की मदद करने को ही उनकी वास्तविक पूजा बताया है। मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा को अपने आवास पर 50 हज़ार रूपये का चेक सौंपते हुए डॉ अंजली सिंह ने यह बात कही।
डॉ अंजली सिंह ने कहा कि आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि आज आपके सहयोग से चारुल एमबीबीएस एआईआईएमएस की छात्रा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की होने के कारण पारुल को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक समस्या थी। उसकी पढ़ाई के लिए आज आप हमारे मित्रों ने अपनी क्षमता अनुसार मदद की। डा. अंजली सिंह का कहना है कि लोग नवरात्रों में व्रत रखते कन्या जीवाते हैं, अगर किसी कन्या-देवी की पूजा करनी है तो कुछ बच्चियों लड़कियों की शिक्षा हेतु मदद करें। किसी कन्या या देवी की वास्तविक पूजा करनी है तो उनकी मदद करने के लिए आगे आएं। कल दुर्गा अष्टमी और परसों रामनवमी है, इस अवसर पर आओ कन्याओं की मदद करने हेतु आगे आएं।
संस्था के सदस्यों ने अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में कहा कि प्रत्येक वर्ष हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हर बार कुछ नया करती आयी हैं। लोग धन तेरस पर सोना,चांदी, बर्तन खरीदते हैं। हम लोग प्रतिवर्ष दो बच्चियों की शिक्षा के लिए मदद करते हैं और उनके पूरे साल की फीस जमा करते हैं। किसी जरूरतमंद की शिक्षा के लिए सहायता कर आज बहुत अच्छा लगा।
चेक देते समय ग़ाज़ियाबाद सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह, नया विचार नई ऊर्जा संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अंजली सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार, उपदेश श्रीवास्तव, सीमा मिड्डा स्कूल प्रिंसिपल आदि उपस्थित रहे।
आर्थिक मदद करने वालों में डॉ आर वी पुष्कर आगरा वाले, वर्तमान मेरठ शुभारती यूनिवर्सिटी नरेंद्र कुमार, मंजीत सिंह गूगल हैदराबाद, शैलेश पाठक नोएडा, सूरज नोएडा, राजेश शर्मा देहरादून, डॉ शरद रस्तोगी मुरादाबाद, रमेश चंद्र जेई जल निगम आगरा, संजय कुमार, सत्य प्रकाश गुप्ता, सुदेश श्रीवास्तव, ललिता, सहायक अभियंता आगरा, अश्वनी रोहिला सहायक अभियंता विकासनगर देहरादून,अजय हरित गाज़ियाबाद, मानवेन्द्र गाज़ियाबाद, देवराज चौहान अध्यक्ष छत्तीसगढ़, अर्चना अग्निहोत्री दिल्ली, महेश मेरठ, शिवानी अग्रवाल बदायूं, आशुतोष अग्निहोत्री गाज़ियाबाद, शांतिभूषण मुरादाबाद, विजय अग्रवाल नोएडा, सूरज जोशवाल नोएडा जिला अध्यक्ष, अंकुर यादव मेरठ आंनद शुक्ला, डॉ डीसी भास्कर, राहुल प्रधान गाज़ियाबाद, सर्वेश दिल्ली, शैलेश पाठक, विनेश ठाकुर लखनऊ ,अमित बग्गा गाज़ियाबाद, शैलेन्द्र गौतम,संजीव दिलारी, अनिरुद्ध मित्रा हरदोई, नरेन्द्र कुमार जिला अध्यक्ष गाज़ियाबाद, संजीव गिरि एवं अन्य सदस्य शामिल रहे।
No Comments: