Header advertisement

कांग्रेस प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न जगहों पर प्रदेश अध्यक्ष ‘लल्लू’ की रिहाई के लिए पोस्टर चस्पा किए

गौरव गर्ग

शनिवार को भी कांग्रेसियो ने प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अजय कमार “लल्लू” की रिहाई के लिए हापुड़ विधानसभा में विभिन्न जगहों पर पोस्टर चस्पा किए। आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार “लल्लू” की रिहाई के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरे उत्तर प्रदेश में शहर -शहर, गांव -गांव पोस्टर चस्पा कर रहे हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह,बदरुद्दीन क़ुरैशी महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के नेतृत्व और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में कांग्रेसी शहर में जगह जगह पोस्टर लगा रहे हैं।

कांग्रेसी उत्तर प्रदेश में पोस्टर लगाकर उत्तर प्रदेश सरकार को संदेश देना चाहते हैं कि पूरे उत्तर प्रदेश में कोंगेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के संघर्ष में सदैव उनके साथ हैं और सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। कांग्रेसियों ने कहा कि अगर आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार “लल्लू” जी को रिहा नहीं किया गया तो पूर्व विधायक गजराज सिंह व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में हापुड़ शहर में धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

हापुड़ शहर में विभिन्न मार्गों पर पोस्टर लगाते समय सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया व मुंह पर मास्क पहनकर ही पोस्टर लगाए गए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कोंग्रेस कमेटी के महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, अल्पसंख्यक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिजवान कुरैशी,कांग्रेस सेवादल पश्चिमी जॉन के प्रशिक्षक एहतेशाम कुरैशी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष फुरकान राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *