Header advertisement

कोरोना: पहली बार एक दिन में 2003 मौतें, 24 घंटे में 10974 नए मामले सामने आए

नई दिल्ली: भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या साढ़े तीन लाख के पार जा चुकी है, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 3 लाख 54 हजार 065 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, इसमें से 11903 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 86 हजार लोग ठीक भी हुए हैं, पिछले 24 घंटे में 10 हजार 974 से मामले सामने आए हैं और रिकॉर्ड 2003 लोगों की मौत हुई है,

ध्यान रहे कि देश में एक दिन में 2000 मौतों का इतना बड़ा आंकड़ा इसलिए आया है कि क्योंकि कल महाराष्ट्र ने राज्य के मौत के आंकड़े में करीब 1400 मौतें और जोड़ दी थी, पहली बार देश में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत भारत में दर्ज की गई है, वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है, अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है, भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,208,389), ब्राजील (928,834), रूस (545,458) में हैं,

राज्यवर आंकड़े

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार44330
2आंध्र प्रदेश6841350988
3अरुणाचल प्रदेश9570
4असम431921668
5बिहार6778464441
6चंडीगढ़3583026
7छत्तीसगढ़178110369
8दिल्ली44688165001837
9गोवा629850
10गुजरात24577170821533
11हरियाणा82723748118
12हिमाचल प्रदेश5603728
13जम्मू कश्मीर5298278163
14झारखंड183911219
15कर्नाटक7530445694
16केरल2622123620
17लद्दाख649851
18मध्य प्रदेश110838152476
19महाराष्ट्र113445578515537
20मणिपुर5001590
21मेघालय44251
22मिजोरम12110
23ओडिशा4163297411
24पुद्दुचेरी216996
25पंजाब3371246172
26राजस्थान132169849308
27तमिलनाडु4801926782528
28तेलंगाना54063027191
29त्रिपुरा10924331
30उत्तराखंड1942121625
31उत्तर प्रदेश140918610417
32पश्चिम बंगाल119096028495
भारत में कुल मरीजों की संख्या35406518693511903


देश में इस वक्त 1 लाख 55 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं, सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं, महाराष्ट्र में 50 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है, इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं,

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है, यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है


No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *