शमशाद रज़ा अंसारी
नगर निगम ने भूमाफियाओं पर बड़ा प्रहार करते हुये करोड़ों की भूमि को क़ब्ज़ा मुक्त किया है। भूमाफियाओं के क़ब्ज़े से छुड़ाई गयी ज़मीन की कीमत करोड़ो रूपये आँकी जा रही है।हिंडन नदी किनारे न्यू हिंडन विहार बसा हुआ है। यह ग़ाज़ियाबाद नगर निगम वार्ड 28 के अंतर्गत आता है। हिंडन विहार आबादी बसने के समय से ही भूमाफियाओं के चंगुल में रहा है। यहाँ पर अवैध क़ब्ज़े की शिक़ायतें मिलती रहती हैं। वार्ड के पार्षद सुजीत गिरी द्वारा हिंडन विहार में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर नगर आयुक्त से शिकायत की गयी थी। शुक्रवार को अपर नगरायुक्त आर एन पांडे, जोनल प्रभारी शिव कुमार गौतम तथा तहसीलदार भोलेनाथ पुलिस तथा नगर निगम टीम के साथ भूमि को क़ब्ज़ामुक्त कराने पँहुचे। वहाँ पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो रहा था।
निगम अधिकारियों ने 2100 स्क्वायर फिट ज़मीन को भूमाफियाओं के क़ब्ज़े से छुड़ाया।वार्ड के पार्षद सुजीत गिरी ने बताया कि भूमाफिया लॉक डाउन का फ़ायदा उठा कर ज़मीन पर क़ब्ज़ा करके अवैध निर्माण कर रहे थे। यह लोग रात के समय या नगर निगम के अवकाश दिवस पर निर्माण कार्य कर रहे थे। मैंने इसकी शिकायत नगरायुक्त से की। जिसके बाद नगर निगम ने कार्यवाई करते हुये भूमि को माफियाओं के क़ब्ज़े से छुड़ाया। पार्षद ने सभी अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।
No Comments: