Header advertisement

कोरोना: देश में पिछले 24 घंटे में पहली बार सामने आए 49,931 नए मामले, 708 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है, पिछले 24 घंटे में 49 हजार 931 नए मरीज सामने आए हैं, वहीं 708 लोगों की मौत भी हुई है, ये मौत की संख्या अमेरिका और ब्राजील से ज्यादा है, अमेरिका और ब्राजील में पिछले 24 घंटे में क्रमश: 445 और 556 मौतें हुई हैं, हालांकि भारत में मैक्सिको (729) से कम मौतें हुई हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अबतक 14 लाख 35 हजार 453 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 32771 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लाख 17 हजार 568 ठीक भी हुए हैं, चार लाख 85 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है.

राज्यवर आंकड़ें

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार3241820
2आंध्र प्रदेश96298463011041
3अरुणाचल प्रदेश11585053
4असम322282404079
5बिहार3917625815244
6चंडीगढ़88757213
7छत्तीसगढ़7450494443
8दिल्ली1306061148753827
9गोवा4861327735
10गुजरात55822403652326
11हरियाणा3133224384392
12हिमाचल प्रदेश2176119812
13जम्मू कश्मीर179209928312
14झारखंड8275370485
15कर्नाटक96141358381878
16केरल19025930061
17लद्दाख128510634
18मध्य प्रदेश2780019132811
19महाराष्ट्र37579921323813656
20मणिपुर223515540
21मेघालय7021355
22मिजोरम3611930
23ओडिशा2538916793140
24पुद्दुचेरी2786164540
25पंजाब132188810306
26राजस्थान3590925353621
27तमिलनाडु2137231565263494
28तेलंगाना5405941332463
29त्रिपुरा3900236113
30उत्तराखंड6104356663
31उत्तर प्रदेश66988416411426
32पश्चिम बंगाल58718377511372
भारत में कुल मरीजों की संख्या143545391756832771

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त करीब 5 लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं, सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं, महाराष्ट्र में एक लाख 40 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है, इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं, एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है, यानी कि भारत ऐसा तीसरा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *