Header advertisement

दिल्ली: PM मोदी मन की बात वृक्षारोपण के साथ: रईस त्यागी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृक्षारोपण अभियान के तहत भाजपा पूर्व केन्द्र मंत्री विजय गोयल राज्य सभा सांसद एवं उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर भाई श्री जयप्रकाश समेत कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया।इन बूथों पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि भाजपा विजय गोयल ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के वृक्षों का लगाया जाना तथा उनका संरक्षण बहुत जरूरी है। वृक्ष रहेंगे तभी धरती पर मानव जीवन संभव है। विकास के चक्कर मे वृक्ष तो काटे जा रहे हैं लेकिन, लगाये कम जा रहे है। भारतीय जनता पार्टी ने वृक्षारोपण अभियान चला हर बूथ पर कम से कम 5 पौधे लगाने और उनके संरक्षण करने का जो काम कर रही है वह निश्चित ही सराहनीय है।

दिल्ली के जिला चांदनी चौक के अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाउपाध्यक्ष एम डी रईस त्यागी ने बताया कि जिले व दिल्ली के हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष न सिर्फ वृक्षारोपण कर रह रहे हैं बल्कि हर वृक्षों के एक-एक पालक भी बना रहे है, जो इन वृक्षों के बड़े होने तक इनका देखभाल करेंगे। जिले के सभी बूथों पर 31 जुलाई तक वृक्षारोपण कर, सभी वृक्षों के पालक बना दिये जायेंगे। इस दौरान मुस्लिम मोर्चा के जि़लाउपाध्य्क्ष एम डी रईस त्यागी, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *