Header advertisement

बदायूं : BJP की बी टीम बन कर रह गयी BSP, बस विलय की घोषणा बाकी : ओमकार सिंह

बदायूं यूपी : जिला कांग्रेस द्वारा ब्लॉक दहगवां के ग्राम बागवाला एवम दानपुर में कांग्रेस सृजन अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने अभी नहीं तो कभी नहीं का नारा देते हुए कांग्रेसियों को 2022 में नई चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के खिलाफ किसी विपक्ष की बोलने की हिम्मत नही रही आज बसपा को तो अब प्रदेश की जनता भी जानती है कि  भाजपा की बी टीम है एयर उत्तत प्रदेश कांग्रेस हाईकमान के अनुसार इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र पर एक महासचिव की नियुक्ति किया जाएगा.

इसके साथ साथ कमेटी के सचिवों को प्रत्येक ब्लॉक पर प्रभार दिया जाएगा इसके अलावा कांग्रेस का सदस्य अभियान चलाने के अलावा कांग्रेसी संगठन सृजन अभियान को धार देने का भी निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह  ने कहा कि कांग्रेस संगठन पर विशेष ध्यान दे रही है। अब कांग्रेस में निष्क्रय लोगों की कोई जगह नहीं होगी.

यदि कांग्रेसी एकजुट होकर जमीन पर मेहनत करे तो निश्चित ही प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। बागवाला में कांग्रेस सृजन अभियान कौसर अली एवम दानपुर में अरविंद यादव एवम कासिम अली द्वारा अयोजित की गई मुख्य रुप से अभियान में नईम, मुफ़्ती इफ्तिखार, छिददन सलमानी, माहिलाल, ओमेंद्र यादव, नेत्रपाल यादव पूर्व प्रधान, खेमपाल सिंह यादव, शमशुद्दीन अली, कयामुद्दीन अली, निज़ाम अली, हारून खान, चांद बाबू, इसरत अली बल्लू, गुड्डू अली, मोमिन खान, आरिफ, शकील मास्टर, सलमान सैफी, रिजवान सलमानी, अब्दुल, असगर खान, चमन, नंन्हे, सुनील, ऋषिपाल यादव आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे.

ब्यूरो रिपोर्ट, बदायूं

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *