ऩई दिल्ली : आप विधायक सही राम पहलवान, तुगलकाबाद विधानसभा अध्यक्ष रेखा सिंह एवं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से आप नेता विपक्ष प्रेम सिंह चौहान ने दिलाई सदस्यता दिल्ली में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब तुगलकाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सचिन बिधुड़ी सहित कई युवा नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये।
कांग्रेस के कई युवा नेता शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। आप विधायक सही राम पहलवान, विधानसभा अध्यक्ष रेखा सिंह एवं दक्षिणी नगर निगम से नेता विपक्ष प्रेम सिंह चौहान ने पार्टी मुख्यालय में इन लोगों को प्राथमिक सदस्यता दिलाई। सचिन के अलावा कांग्रेस के टिकट पर तुगलकाबाद से निगम चुनाव लड़ चुकीं सुगंधा बिधुड़ी, बबली चौधरी, नवीन बिधुड़ी और अन्य युवा नेता आप में शामिल हुए। आप विधायक सही राम पहलवान ने सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया।
विधायक सहीराम पहलवान ने कहा कि यह सभी गणमान्य लोग अपने-अपने क्षेत्र में विख्याति रखने वाले लोग हैं। सभी की अपने अपने क्षेत्र और अपने समाज में एक पहचान है, एक सम्मान है। इन सभी लोगों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से न केवल तुगलकाबाद विधान सभा में बल्कि पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी संगठन को एक नया बल मिलेगा और हम आश्वासन देते हैं कि जनता के जिन हितों की उम्मीद लेकर यह सभी लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं, आम आदमी पार्टी इनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरेगी और हम लोग साथ मिलकर दिल्ली में हो रहे विकास को और आगे की दिशा में लेकर जाएंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिन बिधुड़ी ने कहा, पिछले 5 साल के कार्यकाल में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जो काम किए हैं, वह किसी से छुपा नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने स्कूलों में जो व्यवस्था स्थापित की, अस्पतालों की जो कायाकल्प की, उसकी चर्चा न केवल हमारे देश में बल्कि विदेशों में भी हो रही है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के इन सभी विकास कार्यों से प्रभावित होकर हमने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का और मिलकर दिल्ली की जनता की सेवा करने का इरादा बनाया और उसी इरादे के तहत आज मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं। मैं अरविंद केजरीवाल को यह विश्वास दिलाता हूं, कि तन मन धन और पूरी ईमानदारी के साथ आम आदमी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिल्ली की जनता की सेवा करूंगा।
रिपोर्ट सोर्स,पीटीआई
No Comments: