Header advertisement

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता बताएं कि उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ क्या कार्रवाई की: सरिता सिंह

नई दिल्ली : सरिता सिंह ने कहा कि BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यालय के अंदर BJP महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष के साथ बदसलूकी की, लेकिन अभी तक शीर्ष नेतृत्व ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

उन्होंने कहा कि BJP की मानसिकता महिला विरोधी है और संगठन में महिला पदाधिकारियों का कोई सम्मान नहीं है। पहले भी महिला पदाधिकारियों के साथ बदसलूकी हो चुकी है। सरिता सिंह ने कहा कि अगर BJP अपनी महिला पदाधिकारी की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती है,

तो वो दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा कैसे कर सकती है? BJP प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता बताएं कि उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ क्या कार्रवाई की? ‘आप’ इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करती है।

सरिता सिंह ने कहा कि BJP में जब अपनी ही महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान दाव पर लगा हुआ है, तो BJP दिल्ली और देश की महिलाओं के आत्मसम्मान की सुरक्षा कैसे कर सकती है?

करीब 4 दिन पहले हुई घटना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि BJP की महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष पूनम पराशर जी के साथ BJP के ही दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी जी ने BJP के ही कार्यालय में बदसलूकी की, अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि यह आरोप आम आदमी पार्टी का नहीं है,

बल्कि खुद BJP की महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष पूनम पराशर ने प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी जी पर यह आरोप लगाए हैं। इस संबंध में अखबारों में छपी खबर का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना को बीते करीब 4 से 5 दिन हो चुके हैं,

परंतु अभी तक ना तो BJP के किसी बड़े नेता ने और ना ही दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता जी ने इस संबंध में किसी प्रकार का कोई विरोध, किसी प्रकार की कोई कार्यवाही की है।

उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है कि जब भारतीय जनता पार्टी के अपने ही पदाधिकारी, अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। पूर्व में हुई एक घटना का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि अभी लगभग साल भर पहले की ही घटना है।

 BJP के कार्यालय में ही BJP की एक महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई थी। यह खबर भी तमाम न्यूज़ चैनलों पर दिखाई गई और अखबारों में छापी गई थी। उन्होंने कहा कि जब BJP की जो अपनी महिला कार्यकर्ता हैं,

उनका अपने ही संगठन में, अपनी ही पार्टी में कोई सम्मान नहीं है, तो BJP से कैसे उम्मीद की जाए कि वह दिल्ली और देश की महिलाओं के सम्मान का ध्यान रख सकेगी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *