Header advertisement

भाजपा-कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता ‘आप’ में हुए शामिल, दिलीप पाण्डेय ने किया स्वागत

नई दिल्ली : केजरीवाल के काम और आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर रविवार को कांग्रेस और भाजपा के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सभी नेताओं ने तिमारपुर विधायक दिलीप पाण्डेय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

विधायक दिलीप पाण्डेय ने लोगों को आम आदमी पार्टी का पटका और टोपी पहना कर सभी का स्वागत किया और कहा कि इन सभी लोगों का हम आम आदमी पार्टी में दिल से स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में केजरीवाल सरकार जो विकास के कार्य कर रही है, उससे प्रभावित होकर सभी दलों के लोग भारी मात्रा में आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। इन सभी लोगों के जुड़ने से पार्टी को दिल्ली में पार्टी संगठन और मजबूत होगा।

इस दौरान दिलीप पाण्डेय ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सतर्कता के साथ होली खेलने की सलाह भी दी।

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए मुख्य नेताओं के नाम-

शिंटू जोसफ – महिला मोर्चा अध्यक्ष, जीटीबी नगर

महक बंसल- मंत्री, तिमारपुर वॉर्ड

मयंक चौहान – भाजपा कार्यकर्ता, तिमारपुर वॉर्ड

सरिजन बेगम- ब्लॉक सचिव, कांग्रेस

शिवाली- सलाहकार, कांग्रेस कार्य समिति

अल्का – भाजपा, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,  तिमारपुर वॉर्ड

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *