लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के निधन की अफवाह जोरों पर है। कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर सुमित्रा महाजन के निधन की सूचना दी। लेकिन यह महज अफवाह निकली।
झारखंड के भाजपा नेताओं ने सुमित्रा महाजन की कुशलता की कामना की है।मध्य प्रदेश के भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ताई एकदम स्वस्थ है। भगवान उन्हें लंबी उम्र दें। बताया गया है कि सुमित्रा महाजन की तबीयत बिगड़ने के बाद वे इंदौर के बांबे हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराई गई हैं।
कैलाश विजयवर्गीय के ट्वीट के बाद शशि थरूर ने अपना कमेंट डिलीट करके, सुमित्रा महाजन की लम्बी उम्र की कामना की है।
No Comments: